8 फरवरी 2025 को आठ सूत्री मांगों को लेकर पीडीएस संयुक्त मोर्चा संघ के तत्वाधान में होगा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन : अशोक यादव
8 फरवरी 2025 को आठ सूत्री मांगों को लेकर पीडीएस संयुक्त मोर्चा संघ के तत्वाधान में होगा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम: अशोक यादव
खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार आज फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के जिला कार्यालय में संयुक्त मोर्चा खगड़िया के सभी नेताओं द्वारा आपात बैठक हुई । बताया जाता है कि बैठक में शामिल सभी संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने सर्वसम्मति से आगामी आठ फ़रवरी को दिन के 11 बजे शाम 4 बजे तक जिला समाहरणालय गेट पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मालूम हो कि विगत 1 फरवरी 2025 से जिले में राशन उठाओ व राशन वितरण का काम पूरा ठप है। इतना ही नहीं बिहार के सभी जन वितरण विक्रेता अपना अपना पॉश मशीन बंद रखे हुए हैं। पीडीएस एसोसिएशन एकता मंच के नेताओं ने संयुक्त रूप से बताया था कि समस्त डीलरों से सहमति लेने के बाद अभियान को सफल बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ ।बताया गया है कि विरोध प्रदर्शन संघ के सभी नेताओं द्वारा एकजुट होकर खगड़िया जिले के सभी गुट संयुक्त मोर्चा के बैनर तहत खगड़िया के जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को अपनी मांगों की सूची सौंप कर विभिन्न मांगों के संबंध में विस्तार से न्याय प्रदान करने की अपील की थी। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि जब तक उनकी आठ सूत्री मांगें पूरी नहीं होती, तब तक राशन वितरण केंद्र बंद रहेंगे और ई-पॉस मशीनों का संचालन निलंबित रहेगा। अंबिका यादव द्वारा भूख हड़ताल भी जारी है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई है। फेयर प्राइस डीलरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी और राशन वितरण पूरी तरह बाधित रहेगा।अशोक कुमार यादव ने बताया कि उक्त धरणा प्रदर्शन कार्यक्रम में जिले के सभी विक्रेताओं एवं संबंधित लोग समर्थन में शामिल होंगे। बैठक में अशोक कुमार यादव (अधिवक्ता), विद्यानंद महतो, रामप्रकाश आर्य, रामेश्वर चौधरी, मनोज कुमार सिंह, जवाहर सिंह, कैलाश तिवारी, राजकिशोर साह, सुशील कुमार बागे, अशोक पासवान, तरूण कुमार, प्रवीण कुमार, प्रदीप सिन्हा, गुरूदेव पासवान, नरेश पासवान, उमाकांत यादव, ईश्वर साह, रूदल यादव, सत्यनारायण सिंह, सुधाकर चौधरी, राजेश कुमार सिंह, नवीन कुमार सिन्हा सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
- नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress