विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज हटाने परखगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने जताई चिंता…त्योहारों तक फैसला टालने की मुख्यमंत्री से मांग…

विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज हटाने परखगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने जताई चिंता…त्योहारों तक फैसला टालने की मुख्यमंत्री से मांग…

खगड़िया/भागलपुर/ कौशी एक्सप्रेस/  खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज हटाने और स्थायी निर्माण कार्य शुरू करने की प्रस्तावित योजना को लेकर चिंता जताई है।
सांसद ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि 30 सितंबर की रात से आवागमन बंद करने तथा 1 अक्टूबर से बेली ब्रिज हटाने का निर्णय आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान खगड़िया, कटिहार, कुरसेला, नवगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। छोटे व्यापारी फल, सब्जी, कपड़े एवं अन्य सामग्रियों की खरीद-बिक्री के लिए भी इस मार्ग पर निर्भर रहते हैं। सेतु बंद होने से यात्रियों के साथ-साथ व्यापारियों की आजीविका भी प्रभावित होने की आशंका है।
सांसद राजेश वर्मा ने गंगा नदी के जलस्तर का भी हवाला देते हुए कहा कि अभी जलस्तर पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है। ऐसे में वैकल्पिक रूप से नाव से आवागमन करना लोगों की सुरक्षा के लिए जोखिमपूर्ण हो सकता है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से जनहित और पर्व-त्योहारों की संवेदनशीलता को देखते हुए बेली ब्रिज हटाने एवं स्थायी निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया को कम से कम दुर्गा पूजा तक टालने का आग्रह किया है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close