श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में गूंजा ‘वंदे मातरम’… छात्र-छात्राओं ने किया सामूहिक गायन

श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में गूंजा ‘वंदे मातरम’… छात्र-छात्राओं ने किया सामूहिक गायन

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ शुक्रवार 25 सितंबर को देशभर में सुबह करीब 11 बजे सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के गायन के अवसर पर एनएच-31 स्थित श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज सह शहीद प्रभु नारायण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, परमानंदपुर, खगड़िया परिसर में भी राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर सैनिक स्कूल एवं सरस्वती विद्या मंदिर, किशनगंज के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ का गायन कर वातावरण को देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी राष्ट्रगीत के गायन में सहभागिता की।

इस अवसर पर पर डॉ. स्वामी विवेकानंद ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय हैं। यह गीत उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंदमठ’ में शामिल है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में ‘वंदे मातरम’ देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का महत्वपूर्ण प्रतीक बना तथा अनेक स्वतंत्रता सेनानियों एवं क्रांतिकारियों ने इसका गायन किया। डॉ. स्वामी विवेकानंद ने मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में सामूहिक ‘वंदे मातरम’ गायन में शामिल होने वाले सभी भैया-बहनों एवं आचार्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर संघ के सेवा प्रमुख राजा राम जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं लोगों में राष्ट्रीय भावना और देशभक्ति का संचार किया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close