
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं…अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विक्रम विरकर, डीएम….जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में टीबी उन्मूलन, एनीमिया, NCD स्क्रीनिंग, आयुष्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य समेत विभिन्न कार्यक्रमों की हुई समीक्षा
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं…अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विक्रम विरकर, डीएम….जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में टीबी उन्मूलन, एनीमिया, NCD स्क्रीनिंग, आयुष्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य समेत विभिन्न कार्यक्रमों की हुई समीक्षा
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिला पदाधिकारी विक्रम विरकर, भा.प्र.से. की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति, खगड़िया की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रगति तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, एनीमिया मुक्त बिहार अभियान, NCD Screening, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, OPD एवं Patient Services, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, दवा एवं सर्जिकल सामग्री की उपलब्धता, जांच एवं डायग्नोस्टिक सेवाओं तथा Maternal Death Review सहित विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों की समीक्षा की गई।
टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान टीबी स्क्रीनिंग, निक्षय पोर्टल पर नामांकन, जांच, टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT), निक्षय मित्र एवं फूड बास्केट वितरण की प्रगति की जानकारी ली गई। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को स्क्रीनिंग से लेकर जांच, उपचार एवं आवश्यक सहयोग तक की पूरी प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एनीमिया मुक्त बिहार एवं NCD Screening अभियान की समीक्षा में प्रखंड एवं स्वास्थ्य संस्थानवार उपलब्धियों पर चर्चा हुई। कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर विशेष कार्ययोजना बनाने तथा निर्धारित लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया गया। स्क्रीनिंग के बाद जरूरतमंद लोगों की जांच, उपचार एवं फॉलोअप सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
उप विकास आयुक्त श्रीमती श्रेया श्री ने भी विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कम उपलब्धि वाले प्रखंडों एवं स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित समीक्षा का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा केवल प्रतिवेदन तक सीमित न रहे, बल्कि क्षेत्र स्तर पर कार्य की वास्तविक प्रगति का अनुश्रवण किया जाए। जहां अपेक्षित उपलब्धि नहीं है, वहां कारणों की पहचान कर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं कार्यक्रम से जुड़े पदाधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने, लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बेलदौर पीएचसी के नए भवन को लेकर भी निर्देश
समीक्षा के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलदौर के निर्माणाधीन नए भवन की स्थिति पर भी चर्चा हुई। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, बेलदौर को BMSICL की टीम के साथ संयुक्त रूप से जांच कर यह प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया कि भवन में कौन-कौन से कार्य अभी शेष हैं। इसके आधार पर राज्य स्तर पर आवश्यक समन्वय एवं पहल करते हुए भवन को यथाशीघ्र पूर्ण कर स्वास्थ्य सेवाओं के उपयोग में लाने की दिशा में कार्रवाई करने को कहा गया। डीएम ने आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं पात्र लाभार्थियों को मिल रही उपचार सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों, मानव संसाधन एवं आधारभूत संरचना के अनुरूप अधिक से अधिक पात्र मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा OPD, जांच एवं डायग्नोस्टिक सुविधाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन तथा आवश्यक दवाओं एवं सर्जिकल सामग्री की उपलब्धता की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य संस्थानों में जरूरी दवाओं, जांच एवं अन्य सुविधाओं की उपलब्धता बनाए रखने तथा सेवा प्रभावित होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में संचालित योजनाओं एवं उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पहुंचना चाहिए। इसके लिए नियमित अनुश्रवण, विभागीय एवं अंतर-विभागीय समन्वय, क्षेत्र स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन तथा लंबित कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में उप विकास आयुक्त श्रीमती श्रेया श्री, सिविल सर्जन डॉ. रविन्द्र कुमार, जिला लेखा प्रबंधक रंजीत कुमार, जिला स्वास्थ्य समिति की टीम, संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, स्टोर कीपर तथा डेवलपमेंट पार्टनर्स के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




