बुनियाद केंद्र से 15 दिव्यांगजनों को मिली बैट्री चालित ट्राइसाइकिल…आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम… डीएम विक्रम विरकर व विधायक बबलू मंडल ने किया वितरण… शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ने में मिलेगी सहूलियत.

बुनियाद केंद्र से 15 दिव्यांगजनों को मिली बैट्री चालित ट्राइसाइकिल…आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम…
डीएम विक्रम विरकर व विधायक बबलू मंडल ने किया वितरण… शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ने में मिलेगी सहूलियत.

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बुनियादी केंद्र में गत गुरुवार को मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना ‘संबल’ के तहत बुनियाद केंद्र, खगड़िया से 15 पात्र दिव्यांग लाभुकों के बीच बैट्री चालित ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। जिला पदाधिकारी विक्रम विरकर एवं खगड़िया सदर विधायक बबलू मंडल ने लाभुकों को ट्राइसाइकिल प्रदान की।

 

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। बैट्री चालित ट्राइसाइकिल से लाभुकों का आवागमन सुगम होगा तथा उन्हें शिक्षा, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जुड़ने में सहायता मिलेगी। इससे उनकी गतिशीलता बढ़ेगी और वे दैनिक कार्यों को अधिक स्वतंत्रता के साथ कर सकेंगे।
डीएम ने कहा कि सरकार द्वारा समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण तथा सामाजिक सुरक्षा के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रशासन का उद्देश्य इन योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लाभुकों तक पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से पहुंचाना है।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पात्र लाभुकों की पहचान एवं चयन की प्रक्रिया प्रभावी ढंग से संचालित की जाए तथा निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र लाभुक सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे।
कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया सदर धनंजय कुमार, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग सुश्री नेहा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी खगड़िया सदर एवं अंचलाधिकारी खगड़िया सदर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला पदाधिकारी ने सभी लाभुकों को योजना का लाभ प्राप्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं, बैट्री चालित ट्राइसाइकिल प्राप्त करने वाले दिव्यांग लाभुकों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सुविधा से उनके आवागमन में काफी सहूलियत होगी और वे शिक्षा, रोजगार तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए अधिक स्वतंत्र रूप से आवागमन कर सकेंगे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close