
TLC यूनियन ट्रस्ट एवं न्यू कोशी हॉस्पिटल परिसर में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा…अध्यक्ष सह निदेशक परमानंद सिंह कुशवाहा ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना…संस्थान की उन्नति एवं सभी के सुख-समृद्धि की कामना
TLC यूनियन ट्रस्ट एवं न्यू कोशी हॉस्पिटल परिसर में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा…अध्यक्ष सह निदेशक परमानंद सिंह कुशवाहा ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना…संस्थान की उन्नति एवं सभी के सुख-समृद्धि की कामना
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गुरुवार को TLC यूनियन ट्रस्ट, खगड़िया एवं न्यू कोशी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर परिसर में विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर TLC यूनियन ट्रस्ट के अध्यक्ष सह निदेशक परमानंद सिंह कुशवाहा ने विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान संस्थान की सुख-समृद्धि, निरंतर प्रगति और सभी कर्मचारियों एवं सहयोगियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर अपने कार्यक्षेत्र में सफलता, उन्नति और समृद्धि की मंगलकामना की।
तकनीक, निर्माण और श्रम के सम्मान का पर्व है विश्वकर्मा पूजा : परमानंद
इस मौके पर TLC यूनियन ट्रस्ट के अध्यक्ष सह निदेशक परमानंद सिंह कुशवाहा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण, तकनीक और श्रम के प्रतीक हैं। विश्वकर्मा पूजा हमें अपने कार्य, हुनर और मेहनत का सम्मान करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता में तकनीकी दक्षता के साथ कर्मचारियों एवं श्रमिकों की मेहनत की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि TLC यूनियन ट्रस्ट एवं न्यू कोशी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर समाज के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संस्थान की निरंतर उन्नति और समाज की खुशहाली की कामना की। पूजा कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार, RLM सदर प्रखंड अध्यक्ष बिपिन कुमार वर्मा,TLC यूनियन ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष प्रभात कुमार रंजन उर्फ बबलू सिंह, सचिव अशोक सिंह, संजीत सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, ज्वाला सिंह, हीरालाल सिंह, प्रकाश सिंह, वासुदेव सिंह, बबलू सिंह, राहुल कुमार, शुभक कुमार, चंद्रशेखर कुमार सिंह, गगन कुमार, बिट्टू कुमार कुणाल, कुंदन कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, अनिरुद्ध सिंह (प्रखंड अध्यक्ष, RLM, बेलदौर), रणजीत सिंह, पिरो सिंह एवं भोली सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। पूजा कार्यक्रम के सफल आयोजन में व्यवस्थापक रत्न सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाया।
18 सितंबर को रमन इवेंट द्वारा भजन-कीर्तन कार्यक्रम
मालूम हो कि 18 सितंबर को रमन इवेंट के द्वारा सहरसा के कलाकारों की प्रस्तुति के साथ विशेष भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध सिंगर श्वेता जी, प्रो. रमन जी एवं मंगल सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। आयोजकों की ओर से सभी भक्तजनों को सादर आमंत्रित किया गया है। श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भजन-कीर्तन का आनंद लें और भगवान के भक्ति रस में शामिल हों।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





