
15 जनवरी को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कु० मायावती का जन्मदिन होगा ऐतिहासिक: प्रिंस कुमार, जिलाध्यक्ष
15 जनवरी को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कु० मायावती का जन्मदिन होगा ऐतिहासिक: प्रिंस कुमार, जिलाध्यक्ष 
खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज 05/01/2024 को बहुजन समाज पार्टी के ज़िला एवम् प्रखण्ड पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ज़िला अतिथि गृह खगड़िया में ज़िलाध्यक्ष प्रिंस कुमार(पूर्व सैनिक) की अध्यक्षता में हुई । मुख्य अतिथि बसपा बिहार प्रदेश के पूर्व प्रदेश प्रभारी सह मुख्य सेक्टर इंचार्ज बलिराम प्रसाद भी मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से 15 जनवरी 2024 को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ,पूर्व सांसद एवम् देश में ‘बहुजन समाज ‘ के आत्म सम्मान व स्वाभिमान की प्रतीक बहन कु० मायावती जी का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
साथ ही जन्मदिन अपने-अपने घर में बच्चों के बीच साथ में धूमधाम से मनाये। तथा संगठन को मज़बूत करने पर भी बल दिया गया।एवम् आगामी लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी बिहार में सभी लोकसभा सीटो पर अपना उम्मीदवार उतारकर कर बहन कु० मायावती जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। पूर्व प्रदेश प्रभारी बसपा सह मुख्य सेक्टर इंचार्ज बलिराम प्रसाद ने संगठन को बूथ स्तर तक बनाने एवम् संगठन मज़बूत करने पर आह्वान किया। इस मौक़े पर जिला प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ,जिला महासचिव योगेन्द्र दास ,पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्र भूषण पासवान ,परबत्ता विधानसभा अध्यक्ष प्रेमकुमार साहनी, अलौली विधानसभा अध्यक्ष सिकन्दर राम ,मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष अखिलेश कुमार, चौथम प्रखण्ड अध्यक्ष राजा राम ,रामाकान्त चौधरी,मिथुन कुमार,प्रेम कुमार,दशरथ राम, टुनटून राम,सिकेंद्रर राम,शैलेंद्र कुमार,सौरभ कुमार समेत अन्य सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद थे।
- नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress