बाढ़ की इस आपदा में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने बेलदौर विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण.. बोरना में बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री….

बाढ़ की इस आपदा में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने बेलदौर विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण.. बोरना में बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री….

खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ जिले की कर्मठ जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने बेलदौर विधानसभा सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया । बाढ़ की इस आपदा में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए बेलदौर विधानसभा अंतर्गत गोगरी प्रखंड के बोरना पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया और रणबीर फैंस व वीर बन्धु के सौजन्य से बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। बाढ़ पीड़ितों की कठिनाइयों को समझते हुए उनके भोजन और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए अपने तुरंत राहत सामग्री उपलब्ध हो इसके लिए प्रभावी कदम उठाया।
संकट की घड़ी में बाढ़ पीड़ितों का जीवन यापन सुचारू रूप से चल सके इसकी पहल की।
जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने बताया कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात की  और सभी प्रभावितों के लिए राहत शिविरों में सामुदायिक किचन और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को वे बर्दाश्त नहीं करेंगी। और सभी प्रभावित परिवारों को योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा।
मालूम हो कि जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने सदर प्रखंड अंतर्गत दक्षिणी रहीमपुर पंचायत के मथार बनखंडी टोला, जंगली टोला सोसाइटी टोला करारी बराबरी टोला व बन्नी पंचायत के बिंद टोली सहित परवत्ता प्रखंड के कई क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्याओं से जिले के डीएम को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि बाढ़ पीड़ितों को सरकारी राहत सामग्री देने से शिथिलता बरती जा रही है। वहीं उन्होंने रहीमपुर पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाई है।
इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याओं से रूबरू होने के पश्चात श्रीमति कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा में सरकार पूरी तरह विफल है। न तो पर्याप्त नाव की व्यवस्था हो सकी है, न ही राहत सहायता वितरण का कार्य सही से प्रारंभ हुआ है।
बेलदौर क्षेत्रवासियों के बाढ़ पीड़ित जनता को आश्वासन दिया कि वे स्वयं और पूर्व विधायक रणवीर यादव हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी प्रभावित परिवारों पूरा लाभ मिलेगा। कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि गंगा का जलस्तर बढ़ने अधिकांश घरों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। आम लोग परेशान हैं। पशुपालक मवेशियों के लिए चारे की समस्या से जूझ रहे हैं प्रखंड क्षेत्र के किसानों का बाढ़ का पानी ने किसानों की सारी उम्मदों पर पानी फेर दिया है।जिसके कारण किसान लाचार एवं बेबस हो गया है। जिप अध्यक्ष ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को शीघ्र राहत पहुंचाया जाए।साथ ही किसानों को शीघ्र फसल क्षति का मुआवजा मिले।
मौके पर वर्तमान बोरना मुखिया प्रतिनिधि मो नासिर, पूर्व मुखिया धीरेन्द्र सिंह, अमित सिंह, नितेश सिंह, मो अशरफ, अमीश अमोल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close