
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने खगड़िया को दी सौगात…बायपास निर्माण कार्य का मार्ग हुआ प्रशस्त : संजय खंडेलिया
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने खगड़िया को दी सौगात…बायपास निर्माण कार्य का मार्ग हुआ प्रशस्त : संजय खंडेलिया
खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया खगड़िया शहर की इस सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या को वे तथा अन्य लोगों ने मिलकर उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया था। उन्होंने तत्काल निर्णय लिया और खगड़िया शहर की ज्वलंत समस्याओ के निदान हेतु एक समीक्षा बैठक खगड़िया मे करने का निर्णय लिया।
खगड़िया की विकास यात्रा के क्रम मे सम्राट ने ना केवल बैठक की बल्कि स्थल निरिक्षण कर अधिकारियो को यह सन्देश भी दिया की नितीश सम्राट की सरकार मे विकास कार्य तो करने ही पड़ेंगे।
अब इसी तरह सम्राट चौधरी ने स्टेशन रोड के नव निर्माण, मथुरापुर ROB निर्माण कार्य और संहोली पोखर के विकास कार्य हेतु आवश्यक करवाई कर दी है। आने वाला समय गवाह बनेगा की खगड़िया का एक बेटा और नेता जब जनता की ताकत से सत्ता मे आता है तो कैसे अपने क्षेत्र की मुलभुत समस्याओ का निराकरण क्षेत्र भ्रमण कर करता है।
भाजपा नेता संजय खंडेलिया ने कहा की वे ना केवल नगर सुरक्षा बांध बाय पास सडक के नव निर्माण हेतु उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते है बल्कि ये भी विश्वास करते है की सम्राट चौधरी के नेतृत्व मे खगड़िया की बाकि बची समस्याएं ना केवल समाप्त होंगी बल्कि उनके संज्ञान मे आये हर समस्या का त्वरित निष्पादन होगा।
- नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress