खगड़िया जिला का 43वां स्थापना दिवस उल्लास व उमंग के साथ समाज सेवक और बुद्धिजीवियों ने मनाया : प्रद्युम्न सिंह

खगड़िया जिला का 43वां स्थापना दिवस उल्लास व उमंग के साथ समाज सेवक और बुद्धिजीवियों ने मनाया : प्रद्युम्न सिंह

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ खगड़िया जिले के 43 वां स्थापना दिवस को जिले के मुख्यालय में एक कार्यक्रम के तहत मनाया गया। जिसमें जिले के प्रमुख समाजसेवी और बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने भाग लेकर अपने विचार रखे।
नगर के डेंजरस डांस कंपनी में स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रमों आयोजित किया गया। जिसमें प्रसिद्ध शिक्षाविद् प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि हमारे खगड़िया जिले के बने हुए 43 वर्ष बीत गए किन्तु यहां अभी भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसी सुविधाओं का अभाव है। जिसकी पूर्ति करने के लिए हमारे यहां से युवक और युवतियां दूसरे प्रदेशों में जाते हैं। यह हमारे लिए अत्यंत दुर्भाग्य की बात है।
समाजसेवी हेमंत कुशवाहा ने कहा कि हमारा जिला नदियों का नैहर कहा जाता है और यह हमारे लिए शर्म की बात है कि हम डब्बा वाला पानी खरीद कर पीने के लिए विवश है। हमारे यहां कोई कल कारखाना नहीं है जिसके कारण रोजगार के लिए लोग दूसरे प्रदेशों में रोज पलायन करते हैं। इसके लिए उन्होंने चुने गए जन प्रतिनिधियों में इच्छा शक्ति और कर्म शक्ति का अभाव बताया।
वरिष्ठ पत्रकार  चंद्रशेखर ने खगड़िया जिले की स्थापना को लेकर किए गए संघर्षो की चर्चा करते हुए कहा कि, जिन उद्देश्यों के लिए खगड़िया अनुमंडल को विभिन्न संघर्षों से खगड़िया जिला बनवाया गया हुआ वह आज धरातल पर नहीं उतर पा रहा है। यहां की मिट्टी ने कई राजनेताओं को जन्म दिया, यहां की नदियां मछलियों से भरपूर है, यहां की भूमि मक्का उत्पादन के लिए सर्वश्रेष्ठ है। फिर भी खगड़िया खगड़िया पिछड़ा हुआ जिला है। यहां से दूध, दही, पनीर दूसरे जिलों और प्रदेशों में भेजे जाते हैं। किन्तु यही के लोगों को इसका ही अभाव रहता है।
इस वर्ष चुनावी आचार संहिता होने के कारण कोई भब्य कार्यक्रम नहीं हो सका। किन्तु कार्यक्रम में उपस्थित सभी बुद्धिजीवियों ने एक स्वर में जनप्रतिनिधियों और जनता की इच्छा शक्ति को खगड़िया के विकास में सहायक और कर्मठ रहने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार, विहिप के जिला कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता,डेंजरस डांस कंपनी के निर्देशक सुमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

  • नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close