खगड़िया- महेशखूंटः जिला मुखिया संघ अध्यक्ष ममता देवी के आवास पर जानलेवा हमला व अंधाधुंध फायरिंग… मुखिया पति राजेश कुमार ने बिहारी पासवान सहित पांच अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया.. सवाल: अपराधियों का हौसला बुलंद होने का रहस्य क्या है ?

Slider ImageSlider ImageSlider Image

Slider ImageSlider ImageSlider Image

खगड़िया- महेशखूंटः जिला मुखिया संघ अध्यक्ष ममता देवी के आवास पर जानलेवा हमला व अंधाधुंध फायरिंग… मुखिया पति राजेश कुमार ने बिहारी पासवान सहित पांच अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया..
सवाल: अपराधियों का हौसला बुलंद होने का रहस्य क्या है ?… महेशखूंट/कोशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार विगत रविवार दिनांक 10 नवंबर 2019 को रात्रि लगभग 11 बजे महेशखूंट थानाक्षेत्र अन्तर्गत जिला मुखिया संघ की जिलाध्यक्षा ममता देवी व उनके पति पूर्व मुखिया राजेश कुमार के आवास पर अचानक कुछ अपराधियों ने धावा बोल कर अंधाधुंध फायरिंग की।
बताया गया है कि घटना के वक्त मुखिया ममता देवी अपने पति के साथ आवास पर मौजूद थीं। वहीं मुखिया प्रतिनिधि राजेश चैरसिया ने बताया कि वे जब अपने आवास पर आसाम रोड से पहुंच रहे थे, उसी समय महसूस किया कि बिहारी पासवान कुछ अन्य लोगों द्वारा पीछा किया जा रहा है, लेकिन घर पहुंचने पर जब वे घर का ग्रील बंद करने लगे और ताला लगा रहे थे, अचानक नामजद बिहारी पासवान व कुछ लोग गाली गलोज करते हुए फायरिंग शुरु की। मुखिया ममता देवी एवं उनके पति राजेश कुमार सौभाग्सवश अपनी जान बचाने में सफल हुए जबकि इनके पास भी लाईसेंसी राईफल मौजूद है, संभवतः इस बात की जानकारी अपराधियों को थी, इसीलिए वे घटनास्थल से शीघ्र भाग गये । बताया गया है कि इस घटना की सूचना संबंधित महेशखूँट थाना को दी गई और पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली के 8 खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद की।
मालूम हो कि जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है जबकि खगड़िया पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। बावजूद मुखिया ममता देवी जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए आरोप लगाया है कि जिले में जनप्रतिनिधियों की जानमाल खतरे में है। उन्होंने बताया है कि इस घटना के पूर्व भी उनके उपर कातिलाना हमले हो चुके हैं।
प्रामाणिक सूत्रों से जानकारी मिली है कि पीड़ित मुखिया ममता देवी के पति राजेश कुमार ने संबंधित थाना को लिखित  आवेदन देकर इस पूरे घटना की साजिश का मुख्य अभियुक्त महेशखूँट इंगलिश निवासी बिहारी पासवान सहित अन्य पांच अज्ञात लोगों को नामजद बनाया है।
खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी होने की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय लेागों ने बताया कि नामजद अभियुक्त बिहारी पासवान पे0 प्रमोद पासवान का धंधा रंगदारी वसूलना और दहशत फैलाना है।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close