दर्शिता मेडिसिटी व मंजू पॉली क्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान में सैकड़ों वरिष्ठ नागरिकों, विधवा व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का हुआ वितरण…मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे: डॉ संतोष 

दर्शिता मेडिसिटी व मंजू पॉली क्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान में सैकड़ों वरिष्ठ नागरिकों, विधवा व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का हुआ वितरण…

मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे: डॉ संतोष

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ रामजानकी विवाहत्सव के अवसर पर कल्याणपुर गाँव मे दर्शिता मेडिसिटी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की ओर से 100 वरिष्ठ नागरिक को सम्मान स्वरूप कंबल दिया गया । विधवा ,ओर बूजुर्ग महिला को यह सम्मान दिया गया। हर साल रामजानकी विवाहत्सव के मौके पर दर्शिता मेडिसिटी खगड़िया के संचालक डॉक्टर सन्तोष कुमार सिंह की ओर से यह आयोजन किया जाता है। डॉक्टर सन्तोष कुमार सिंह ने बताया यह सम्मान गाँव में रह रहे वैसे बुजुर्गों को दिया जाता है जो गाँव मे रहकर एकाकी जीवन व्यतीत कर रहा है। यह सम्मान समारोह में दर्शिता के संरक्षक गुड्डू सिंह ने कल्याणपुर गाँव के सबसे बूजुर्ग कपिलदेव नारायण सिंह को अपने हाथों से सम्मान दिया तो बूजुर्ग के आँखों से आँसू छलक गया। कपिलदेव नारायण सिंह ने कहा डॉक्टर सन्तोष सिंह के द्वारा दिया गया यह सम्मान हमारे शरीर मे एक ऊर्जा प्रदान किया है। हमारे पुत्र बाहर में।रहते हैं लेकिन यह सम्मान पाकर आज लग रहा है कि हमारे पुत्र समाने खड़ा है।विधवा अनार देवी ने कहा इस तरह का सम्मान में भाग लेने का पहली वार मौका मिला है। सम्मान पाकर महसूस हो रहा है कि हम जैसे नारी को याद करने वाला भी कोई है। धन्यबाद देते हूँ डॉक्टर सन्तोष सिंह को। इस सम्मान समारोह में स्थानीय पत्रकार भी हिस्सा लिया और कई लोगों को अपने हाथों से सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में स्वतंत्र पत्रकार मुक्तेश्वर प्रसाद सिंह, समाजसेवी गोपाल नारायण सिंह, बिहार प्रदेश स्वत्रंतता सेनानी संगठन के सदस्य राणा रणधीर कुमार सिंह, सेवानिवृत्त पीएचडी विभाग के सीनियर इंजीनियर राणा रणजीत सिंह, दिवाकर कुमार सिंह, आरपीएफ के सेवानिवृत् सव इंस्पेक्टर विवेकानंद सिंह,बलराम सिंह, सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे। रामजानकी मेला में मौजूद सैकड़ो लोगों ने इस सम्मान की प्रशंसा की।

 

नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

  • .
  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close