मुखिया संघ का आरोप : पंचायती राज अधिनियम पर सरकार कुठाराघात क्यों कर रही है ? आंदोलन तेज होगा- अनिल कु. सिंह, मुखिया

मुखिया संघ का आरोप : पंचायती राज अधिनियम पर सरकार कुठाराघात क्यों कर रही है ? आंदोलन तेज होगा- अनिल कु. सिंह, मुखिया

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार प्रदेश मुख्य संघ के आह्वाहन पर बिहार में सभी जिलों के मुखिया ने सरकार पर आरोप लगाते हुए एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारियों को 21 सूत्री मांगों का मेमोरेंडम सौंप दिया।
स्थानीय बेलदौर प्रखंड के आईटी भवन परिसर में प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष तेलिहार के मुखिया अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पंचायतों के जनप्रतिनिधियों (मुखिया) ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए 21 सूत्री मांगों की सूची प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंप दिया। बताया गया है कि पंचायती राज अधिनियम अंतर्गत दिए गए प्रावधानों एवं नियमों पर प्रशासनिक दबाव बनाकर जनहित कार्यों पर बाधा उत्पन्न किया जाता है, जो अनुचित है। इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों के मुखिया ने एकदिवसीय आंदोलन को सफल बनाया तथा अनेक समस्याओं से प्रशासन से लेकर सरकार को अवगत कराया। मालूम हो कि ब्रेडा कंपनी द्वारा सोलर लाइट लगाने की योजना भी पंचायतों में विभागीय अनियमितताओं की वजह से सफल नहीं हो पा रही है। मुखिया संघ ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत से पारित योजनाओं के क्रियान्यवान में प्रशासनिक हस्तक्षेप करना पंचायती राज नियमावली का उल्लंघन है। सूत्रों ने कहा पंचायत राज अधिनियम 73 संविधान पूर्ण रूपेण साकार करने के लिए पूरे बिहार में आंदोलन की नीति तय की जा रही है । जिले में तेलिहार के मुखियत अनिल कुमार सिंह सहित बलेठा मुखिया वीरेंद्र सहनी, माहीनाथ नगर दिनेश यादव, बोबिल मुखिया संगीता देवी, सकरोहर मुखिया, पीरनगर मुखिया मंजू देवी, पचौत मुखिया वीना देवी, बेलानवाद मुखिया गौरीशंकर शर्मा, डुमरी मुखिया डोली कुमारी, चौथम प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष प्रिंस कुमार, मुखिया सोनी देवी एवं अन्य सरकार के इस रवेये का विरोध करते हुए संघर्ष का ऐलान किया।

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close