बीजेपी नेता विक्रम यादव, सुनील मेहता व योगेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से कहा “चंद्रयान 3 की अदभुत सफलता से माननीय नरेन्द्र मोदी का मजबूत इरादा हुआ साकार”

बीजेपी नेता विक्रम यादव, सुनील मेहता व योगेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से कहा “चंद्रयान 3 की अदभुत सफलता से माननीय नरेन्द्र मोदी का मजबूत इरादा हुआ साकार”

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज चंद्रयान -3 की सॉफ्ट लैंडिंग हो गई है। इसके बाद से पूरा देश जश्न में डूब गया है। इस अवसर पर देश सहित खगड़िया भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर ज़श्न मनाया और हाथ में भारत का झंडा लेकर भारत माता की जय की जयकारा लगाया।

योगेंद्र सिंह

वहीं खगड़िया भाजपा जिला संयोजक (व्यापार प्रकोष्ठ) विक्रम कुमार यादव, पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता सुनील कुमार मेहता व पूर्व के सदस्य भाजपा नेता योगेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “चंद्रयान 3 की अदभुत सफलता से माननीय नरेन्द्र मोदी का मजबूत इरादा साकार हुआ है।”प्रधानमंत्री ने देश को जगाया, वैज्ञानिकों को सहयोग किया, जनता की शुभकामना ली और चंद्रयान चंद्रमा पर उतर गया। भारत की विजय है, देश के आशीर्वाद की विजय है और हमारे प्रधानमंत्री के संकल्प की विजय है।सुनील कुमार मेहता ने कहा कि चांद पर जय हो। इसरो के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया।  बुद्धिमत्ता और परिश्रम से लंबे सफर के बाद मिशन चंद्रयान 3 ने आज ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है, जिससे प्रत्येक भारतवासी गर्व से भरा हुआ है। विक्रम कुमार यादव इधर विक्रम कुमार यादव ने बुलंद आवाज में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के मजबूत संकल्पों का ही परिणाम है कि अब हमारा #VikramLander चांद पर है और पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। अपना देश निरंतर असाधारण उपलब्धियां हासिल करते हुए रफ्तार के साथ विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है। “वंदे मातरम्, भारत माता की जय”

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close