खगड़िया भाजपा में जश्न का माहौल… चंद्रयान 3 की सफलता से देश गौरवान्वित हुआ : सुमन चौरसिया 

खगड़िया भाजपा में जश्न का माहौल… चंद्रयान 3 की सफलता से देश गौरवान्वित हुआ : सुमन चौरसिया

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज 23 अगस्त 2023 को संध्या 6 बजकर चार मिनट पर इसरो द्वारा निर्धारित समय में भारत का चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफलता पूर्वक सुरक्षित लैंड कर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत के नेतृत्व में लोकसभा के जिला संयोजक रवीशचंद्र, भाजपा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बंदना कुमारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमन चौरसिया, दीपक सिन्हा, जिला महामंत्री प्रोफेसर भूषण कुशवाहा कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष नंदू कुमार, जिला मंत्री अश्विनी चौधरी, कार्यालय मंत्री मनोज जैन, आईटी सेल प्रदेश संयोजक अमृतांश जायसवाल,नगर अध्यक्ष अक्षय सूरी,रिशू चंद्रवंशी, नगर प्रवक्ता बालकृष्ण कुमार, नगर कोषाध्यक्ष अमृत राज,नगर उपाध्यक्ष मुस्कान शर्मा,नगर कार्यालय मंत्री देवानंद स्वामी, सनौली मंडल अध्यक्ष राजीव मोहन सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय कुमार,युवा जिला अध्यक्ष सुमन चौरसिया, बिट्टू कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा  कार्यकर्ताओं ने एमजी मार्ग एवं बेंजामिन चौक पर चंद्रयान 3 की सफलता पर पटाखे फोड़ कर मिठाइयां बांटी और इस खुशी के अवसर पर लोगों के बीच मिठाइयां की वितरण किया । भाजपा में जश्न का माहौल है। स्थानीय भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ता, नेता जमकर नाचे और आतिशबाजी की गई। एक दूसरे केा मिठाई भी खिलाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत ने कहा कि चंद्रयान-3 के चांद के पास पहुंचने के साथ ही भारत का नाम भी इतिहास के पन्नों में कैद हो गया है. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) का सपना भी इसी के साथ पूरा हो गया. 14 जुलाई को चंद्रयान-3 के लॉन्च होने के बाद से ही ये यात्रा जारी थी. पूरी दुनिया को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था. आखिरकार करोड़ों लोगों की प्रार्थना सफल साबित हुई. इसरो के चंद्रयान-3 सफलता के साथ बिना किसी बाधा के चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव में उतरने में कामयाब रहा. इसके साथ ही भारत चंद्रमा पर उतरने वाला अमेरिका, सोवियत संघ और चीन के बाद दुनिया का चौथा देश बन गया है.

इस ऐतिहासिक मिशन की सफलता पर उम्मीदें पूरे देश की लगी हुई थीं, इसके साथ ही चंद्रयान-3 में अपनी भूमिका निभाने वाली इस सेक्टर की भारतीय कंपनियों (Indian Space Sector Companies) के लिए भी इस मिशन की सफलता मील का पत्थर साबित हुई है.

 

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close