राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगता में चौथा स्थान लाकर खगड़िया का लाल ‘रूद्र वीर’ ने फिर किया कमाल…

राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगता में चौथा स्थान लाकर खगड़िया का लाल ‘रूद्र वीर’ ने फिर किया कमाल…

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ जिले के खिलाड़ी इन दिनों शतरंज के क्षेत्र में नित नए किर्तिमान रच रहे हैं। 04अगस्त से 06अगस्त तक आरा में आयोजित बिहार राज्य U-13(बालक ) शतरंज चैंपियनशिप में 7राउंड के मैच में 6 मैच जीत कर रूद्रवीर सिंह ने चौथा स्थान प्राप्त कर जिला का मान ऊँचा किया। उक्त बातें बताते हुए खगड़िया जिला शतरंज संघ के सचिव बिप्लब रणधीर ने बताया कि खगड़िया के मथुरापुर के रहने वाले बिपिन सिंह के पुत्र रुद्रवीर सिंह का प्रशिक्षण जिला शतरंज संघ के देख – रेख में दिया जा रहा है उसमें शतरंज खिलाड़ी बनने की प्रतिभा कूट कूट कर भरी हुई है आने वाले समय में निश्चित तौर पर और भी बड़ी उपलब्धि हासिल करने में सफल होगा। ज्ञात हो कि रूद्र वीर इसके पहले अंडर -14 में जिला चैंपियन रह चुका है एवं 2022 में अंडर -11 राज्य शतरंज विजेता बनकर राज्य के उभरता हुआ मजबूत खिलाड़ियों में अपना नाम शुमार कर चुका है ॥ हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व भी कर चुका है।
ग्यारह वर्षीय रुद्र्विर के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए खगडि़या जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष रंजित कांत वर्मा ने बताया की संघ के प्रयासों से हाल के दिनों में कई अच्छे खिलाड़ी उभर कर आए है यह जिलेवासियों के लिये गर्व की बात है। खगड़िया जिला शतरंज संघ के पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष कुमार रंजन , प्रद्युम्न कुमार सिंह, मनीष सिंह, एम अहमद कोषाध्यक्ष चन्दन कुमार संयुक्त सचिव अभिषेक राज, गुलशन कुमार, राजकुमार , नृपेंद्र वर्मा, राकेश रंजन,मो .जोहेर ,नवीन गोएन्का ,संजय कुमार गुप्ता ,अभिमन्यु कुमार,नवीन तुलस्यान आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी  जिला शतरंज संघ ने रूद्र के बेहतर परिणाम के लिये संघ के संयुक्त सचिव सह प्रशिक्षक गुलशन कुमार को साथ में भेजा गया था जो निश्चित रूप से बधाई के पात्र है 

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close