सम्राट चौधरी के करीबी व खगड़िया निवासी संजय खंडेलिया को मिली भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान… कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल: अंकित 

सम्राट चौधरी के करीबी व खगड़िया निवासी संजय खंडेलिया को मिली भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान… कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल: अंकित खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ भाजपा युवा मोर्चा के आईटी एवं सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक अंकित सिंह चंदेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जहां कार्यकर्ता शून्य से शिखर तक की यात्रा कर सकता है। राजनीति के चाणक्य कहलाने वाले नगर वार्ड पार्षद से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बनना खगड़िया वासियों के लिए गर्व की बात है,खगड़िया जिला से पहली बार कोई कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बने हैं.संजय खंडेलिया आम कार्यकर्ता होने के साथ-साथ जमीन से जुड़े नेता हैं, जो कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ रहते हैं। जिले में उनका एक अलग पहचान है। वही भाजपा जिला महामंत्री डा० इन्द्र भूषण कुशवाहा, ई धर्मेंद्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनिल कुमार, सुनील कुमार मेहता, विक्रम कुमार यादव, अर्जुन शर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामसुभग सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्षा बंदना सिंह, धर्मेन्द्र यादव, बाबूलाल शौर्य, मनीष दुबे, सुनील कुमार सिंह पूर्व मुखिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य योगेन्द्र सिंह, दीपक सिन्हा, जिला प्रवक्ता प्रोफेसर अरविन्द सिंह, राजेश सिंह, रवि सिंह राजपूत, दीपक सिंह, भाजपा नेता मुन्ना यादव, मंडल अध्यक्ष राजीव मोहन सिंह, पिनगरा मंडल अध्यक्ष त्रिपुरेंद्र कुमार, विकास कुमार शाह, हरिपुर मंडल अध्यक्ष धीरज कुमार, मनीष कुमार राय, सुमन चौरसिया, कुलदीप आनंद, राजू पासवान आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने खगड़िया जिला को प्रदेश में स्थान देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं संजय खंडलिया जी को ढेरों बधाई दिया।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close