बीजेपी नेता सुनील कु. मेहता व विक्रम यादव ने संयुक्त रूप से कहा “संजय खंडेलिया के राजनीतिक अनुभव का लाभ पार्टी के कार्यकर्ताओं को अवश्य मिलेगा”

बीजेपी नेता सुनील कु. मेहता, योगेंद्र सिंह, विक्रम  यादव ने संयुक्त रूप से कहा “संजय खंडेलिया के राजनीतिक अनुभव का लाभ पार्टी के कार्यकर्ताओं को अवश्य मिलेगा”

खगड़िया/पटना/ कोशी एक्सप्रेस/ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नई टीम बनाकर कई नए बीजेपी समर्पित नेताओं को जिम्मेवारी सौंपी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभालने के बाद उन्होंने कई पुराने चेहरों को साइड कर दिया है. प्राप्त सूचनानुसार बुधवार 9 अगस्त)एल 2023 को 38 पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की गई. इसमें 12 उपाध्यक्ष, पांच महामंत्री, 12 प्रदेश मंत्री, एक मुख्यालय प्रभारी, दो सह प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष, दो सह कोषाध्यक्ष जबकि एक कार्यालय मंत्री और दो सह कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं.
वहीं खगड़िया निवासी व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। खबर मिलते ही जिले के बीजेपी नेताओं में खुशी की लहर पसर गई।
बीजेपी नेता सुनील कुमार मेहता, पूर्व जिप सदस्य योगेंद्र सिंह, विक्रम कुमार यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि इनके मनोनयन से संगठन और मजबूत होगा। सुनील कुमार मेहता ने खुशी जाहिर कर कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि संजय खंडेलिया के राजनीतिक अनुभव का लाभ पार्टी के कार्यकर्ताओं को अवश्य मिलेगा और बिहार भाजपा संगठनात्मक रूप से और सुदृढ़ होगी’।
भाजपा नेता विक्रम कुमार यादव ने संजय खंडेलिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई व एक सफल कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दी और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के अनुरूप इस बेहतरीन निर्णय के लिए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व का अभिनंदन कर जिलेवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

वही भाजपा जिला महामंत्री डा० इन्द्र भूषण कुशवाहा, ई धर्मेंद्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनिल कुमार, अर्जुन शर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामसुभग सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्षा बंदना सिंह, धर्मेन्द्र यादव, बाबूलाल शौर्य, मनीष दुबे, सुनील कुमार सिंह पूर्व मुखिया, दीपक सिन्हा, जिला प्रवक्ता प्रोफेसर अरविन्द सिंह, राजेश सिंह, रवि सिंह राजपूत, दीपक सिंह, भाजपा नेता मुन्ना यादव, मंडल अध्यक्ष राजीव मोहन सिंह, पिनगरा मंडल अध्यक्ष त्रिपुरेंद्र कुमार, विकास कुमार शाह, हरिपुर मंडल अध्यक्ष धीरज कुमार, मनीष कुमार राय, सुमन चौरसिया, कुलदीप आनंद, राजू पासवान आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने खगड़िया जिला को प्रदेश में स्थान देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं संजय खंडलिया जी को ढेरों बधाई दिया।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close