परिचर्चा के माध्यम से अंबेडकर के विचारों को कार्यकर्ताओं तथा आमलोगों को अवगत कराया जाएगा: मनोहर यादव

परिचर्चा के माध्यम से अंबेडकर के विचारों को कार्यकर्ताओं तथा आमलोगों को अवगत कराया जाएगा: मनोहर यादव

खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ गुरुवार 27 अप्रैल 2023 को पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के अध्यक्षता में कृष्णापुरी बलुआही में जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में अनुमंडल स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा दिनांक-01 मई 2023 को खगड़िया अनुमंडल एवं 02 मई 2023 को गोगरी अनुमंडल में कार्यक्रम को लेकर रखी गई। बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उपस्थित हुए।
पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल द्वारा पूरे प्रदेश में 26 अप्रैल से 02 मई 2023 तक बिहार के सभी अनुमंडल में अनुमंडल स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा कार्यक्रम किया जा रहा है। खगड़िया अनुमंडल में 01 मई 2023 को के एन क्लब खगड़िया और गोगरी अनुमंडल में महेशखूंट एन एच 31 स्थित मानस होटल में अम्बेडकर परिचर्चा किया जायेगा। अनुमंडल स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा कार्यक्रम के लिए स्थानीय प्रभारी प्रदेश कार्यालय से बनाया गया है एवं परिचर्चा के लिए प्रदेश कार्यालय से चार वरिष्ठ साथी को वक्ता बनाया गया है।
इस परिचर्चा में अनुमंडल के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष को निश्चित रूप से को भाग लेना है।जिला के प्रधान महासचिव अनुमंडल परिचर्चा का समन्वय करेगें और अनुमंडल अंतर्गत मुख्यालय के प्रखंड अध्यक्ष संयोजक शेष प्रखंड अध्यक्ष सह संयोजक रहेगें।
श्री यादव ने कहा कि केंद्र में बैठी बीजेपी की सरकार संविधान के ढांचे पर प्रहार कर रही है।बाबा साहब ने संविधान में सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए संविधान में जो विशेष अवसर का अधिकार जोड़ा गया उसे समाप्त करने की प्रयास कर रही है।इस परिचर्चा में अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति ,पिछड़ा अतिपिछड़ा दलित तथा अल्पसंख्यक समाज के लोग अपने हक और अधिकार को भी जान सकेंगे।इसके साथ ही शोषितों वंचितों को आगे लाने का गरीबों के मसीहा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का जो संकल्प है उसे इस कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक कर उनको उनका अधिकार दिलाया जायेगा और संविधान को बचाया जायेगा।
बैठक का संचालन जिला प्रधानमहासचिव नंदलाल मंडल ने किया और राजद के सभी साथी को परिचर्चा में भाग लेने की अपील की।
बैठक में आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, एसी एस टी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष किशोर दास, खगड़िया सदर प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया,खगड़िया नगर अध्यक्ष पंकज यादव, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार,बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष अभिराम यादव,चौथम प्रखंड अध्यक्ष मो इकबाल अली,अलौली प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र राम,अलौली नगर अध्यक्ष हरिनंदन यादव
गोगरी नगर अध्यक्ष दिलीप ठाकुर , मो इरशाद अहमद,पवन रजक,रविन्द्र यादव आदि मौजूद थे।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close