आज से शुरू हुआ नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ …सत्य आचरण करने का संदेश देती है श्रीमद्भागवत कथा: चंदन सिंह

आज से शुरू हुआ नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ …सत्य आचरण करने का संदेश देती है श्रीमद्भागवत कथा: चंदन सिंह

आज से शुरू हुआ नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ ...सत्य आचरण करने का संदेश देती है श्रीमद्भागवत कथा: चंदन सिंह

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज बुधवार 30.11.2022 को बेलदौर प्रखंड अंतर्गत बलैठा पंचायत स्थित ब्रह्म बाबा स्थान पचाठ मंदिर प्रांगण में बुधवार की शाम नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आरंभ हुआ। श्रीधाम वृंदावन मथुरा से आए आचार्य विमल कृष्ण शुक्ला जी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जीवन का सार है। कथा जीवन के उद्देश्य एवं अपने स्वरूप को समझने के साथ ही सत्य आचरण को धारण करने का संदेश देती है। सुबह कलश यात्रा ब्रह्म बाबा स्थान से निकलकर कोसी नदी से जल भरकर बलैठा पंचायत भ्रमण कर यज्ञ स्थल पर पहुंचा। सैकड़ों की संख्या में कलश यात्रा में लोगों ने भाग लिया।आज से शुरू हुआ नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ ...सत्य आचरण करने का संदेश देती है श्रीमद्भागवत कथा: चंदन सिंह

आज से शुरू हुआ नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ ...सत्य आचरण करने का संदेश देती है श्रीमद्भागवत कथा: चंदन सिंह वहीं श्रीमद्भागवत कथा का उद्घाटन राजद नेता चंदन कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात राजद नेता चंदन कुमार सिंह ने कहा कि संस्कार विहीन जीवन ही धुंधकारी की समस्या को प्रकट करता है। जब माता-पिता संस्कारवान होंगे तो परिवार संस्कारवान होगा। बच्चे संस्कारवान होंगे तभी समाज संस्कारवान बनेगा। उन्होंने कहा धर्म और संस्कृति को न जानने के कारण समाज पतन की ओर बढ़ रहा है। श्रीमदभागवत कथा कल्याण का विषय है मनोरंजन का नहीं । श्रोता और वक्ता दोनों कथा की मर्यादा को समझें जिससे कथा मूल रूप से समाज का कल्याण करती रहे। इस अवसर पर मुखिया वीरेंद्र सहनी, मुख्य यजमान रंजीत कुमार सिंह, सरपंच चंद्रकिशोर सहनी, उपमुखिया अमोद झा, रामबली प्रसाद सिंह, सुबोध कुमार सिंह, सिंटू सिंह, जितेंद्र यादव, विशुनदेव सिंह सहित दर्जनों लोगों ने आचार्य विमल कृष्ण शुक्ला जी महाराज को माला पहनाकर स्वागत किया।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close