पूर्व राजद एमएलसी प्रत्याशी मनोहर यादव व MLA ललन यादव ने पेश की मिसाल.. डिप्टी सीएम तेजस्वी के जन्मदिन पर सैकड़ों वृद्धजनों के बीच वितरित किया कंबल व साड़ी..

पूर्व राजद एमएलसी प्रत्याशी मनोहर यादव व MLA ललन यादव ने पेश की मिसाल.. डिप्टी सीएम तेजस्वी के जन्मदिन पर सैकड़ों वृद्धजनों के बीच वितरित किया कंबल व साड़ी..पूर्व राजद एमएलसी प्रत्याशी मनोहर यादव व MLA ललन यादव ने पेश की मिसाल.. डिप्टी सीएम तेजस्वी के जन्मदिन पर सैकड़ों वृद्धजनों के बीच वितरित किया कंबल व साड़ी..

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ 09.11.2022 को पूर्व नगर सभापति सह पूर्व राजद एम एल सी प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में कृष्णापुरी बलुआही स्थित राजद कार्यालय में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का 33वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।
मालूम हो कि राजद नेताओं ने 90 वर्ष की कुशमा देवी और 92 वर्ष के शुक्कर दास से केक कटवाकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं एक सौ बुजुर्ग गरीब महिला और पुरूष को कम्बल और साड़ी प्रदान किया गया।पूर्व राजद एमएलसी प्रत्याशी मनोहर यादव व MLA ललन यादव ने पेश की मिसाल.. डिप्टी सीएम तेजस्वी के जन्मदिन पर सैकड़ों वृद्धजनों के बीच वितरित किया कंबल व साड़ी..
इस अवसर पर राजद के साहेबपुरकमाल विधायक ललन यादव और पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने गरीब वृद्ध महिलाएं और पुरुष को कम्बल और साड़ी दिया और उनलोगों से कहा कि आपलोग उन्हें दीर्घायु का आशीर्वाद प्रदान करें ताकि बिहार के गरीब ,दलित, पिछड़ों ,छात्र और युवाओं के लिए काम करते रहे हैं।देश और बिहार में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से निजात दिलाने के लिए केंद्र और बिहार में इसी तरह काम करते रहें।इसी तरह जनजन के नेता बने रहे हैं और जिस तरह पौधे में वृद्धि होती है उसी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दिन दूना रात चौगुना तरक्की करें।पूर्व राजद एमएलसी प्रत्याशी मनोहर यादव व MLA ललन यादव ने पेश की मिसाल.. डिप्टी सीएम तेजस्वी के जन्मदिन पर सैकड़ों वृद्धजनों के बीच वितरित किया कंबल व साड़ी..
साहेबपुरकमाल विधायक ललन यादव ने कहा कि रास्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव हमेशा गरीब ,दलित,मजदूर, छात्र ,युवा , दबे कुचले कमजोर वर्ग के लोगों के वाजिब हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे हैं और जब सरकार में आये उनके विकास के लिए काम किये हैं।आज फिर बिहार के आम आवाम ने तेजस्वी यादव को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया है।उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव गरीब के लिए काम कर रहे हैं।ये उपमुख्यमंत्री के साथ साथ स्वास्थ्य मंत्री भी हैं ये बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए रात दिन मेहनत कर रहे हैं कि दूर दराज गाँवों तक गरीब लोगों को
सरकारी अस्पताल में बेहतर इलाज मिल सके।ये रात में भी पटना के बड़े अस्पताल का अचौक निरीक्षण करने निकल जाते हैं।
मौके पर नगर पार्षद विजय यादव,रणवीर कुमार,चंद्रशेखर कुमार,पूर्व नगर पार्षद पप्पू यादव, राजद प्रदेश सचिव नरेश सहनी, राजद आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद यादव,आपदा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी, राजद प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया, बेगूसराय किसान सेल के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार पिंटू, मटिहानी प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव,राजद युवा नगर अध्यक्ष विक्की आर्या, राजद नेता कुंजबिहारी पासवान, सुमित कुमार आमिर खान,मनीष चौधरी, रविश यादव,अमित भास्कर, प्रिंस कुमार,टीपू सुलतान आदि मौजूद थे।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close