खगड़िया: बीजेपी नेताओं ने धरना प्रदर्शन कर नगर निकाय चुनाव की नीतियों पर विरोध जताया: डॉ सलिल 

खगड़िया: बीजेपी नेताओं ने धरना प्रदर्शन कर नगर निकाय चुनाव की नीतियों पर विरोध जताया: डॉ सलिल …खगड़िया: बीजेपी नेताओं ने धरना प्रदर्शन कर नगर निकाय चुनाव की नीतियों पर विरोध जताया: डॉ सलिल 

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज सोमवार 17 अक्टूबर 2022को भाजपा द्वारा पूरे राज्य में नगर निकाय चुनाव में बिहार सरकार द्वारा हुई अनियमितता के खिलाफ में जिला मुख्यालय में धरना दी गई।
मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी  द्वारा जिला मुख्यालय एवं प्रखंड कार्यालय में व्यापक रूप से राज्य सरकार के द्वारा नगर निकाय चुनाव में लापरवाही बरतने के कारण ओबीसी,पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के द्वारा किए गए नगर निकाय चुनाव में किए गए खर्च को सरकार वापस करें जैसी मांगों को लेकर भाजपा खगरिया ने समाहरणालय खगड़िया के गेट पर धरना प्रदर्शन किया । खगड़िया: बीजेपी नेताओं ने धरना प्रदर्शन कर नगर निकाय चुनाव की नीतियों पर विरोध जताया: डॉ सलिल उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील कुमार सिंह जिलाध्यक्ष ने की और अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2005 से ही बिहार में भाजपा और नीतीश कुमार के साझा सरकार के दौरान अति पिछड़े वर्ग के विकास के लिए जितनी बनी चाहे वह पंचायती राज नगर, नगर निकायों में आरक्षण से जुड़ी हो, नौकरियों में आरक्षण से जुड़ी हो शिक्षा से जुड़ी हो उन सभी नीतियों के निर्माण में उनकी संवैधानिक प्रक्रिया बरकरार रखने में हमारी भूमिका बेहद बड़ी रही है । वहीं जिला प्रभारी राम सुमिरन सिंह ने अपने संबोधन में कहा बिहार में लालू यादव के आतंक राज्य की वजह से 2005 तक कानून व्यवस्था एक कड़ी चुनौती बन चुकी थी भाजपा ने सुशासन का मार्ग प्रशस्त किया ताकि राजद समर्थक वर्ग दबा नहीं सके और परेशान नहीं कर सके। वही दूसरी ओर भाजपा के जिला मंत्री आलोक कुमार विद्यार्थी ने बताया कि बिहार में तत्कालीन नियमों के आलोक में 2005 में उनकी सरकार ने आयोग बनाया था और निकाय के सीटों पर वर्गीकरण करने के बाद आरक्षण रोस्टर बनाया और सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराया था। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने स्थानीय निकाय चुनाव में शीघ्र अति शीघ्र संपन्न कराने की बात कही। वही पूर्व अध्यक्ष कंचन कुमार पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि राजद के साथ जाकर नीतीश कुमार और अति पिछड़ों की हक मारी करने में लगे हैं इसीलिए उन्हें पलटू राम भी कहा जाता है। इस कार्यक्रम का मंच संचालन नगर अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह ने किया मंच पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विंधेश्वरी महतो, अरविंद कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री शत्रुघ्न भगत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, डॉ सलिल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमाकांत रजक, सन्हौली मंडल अध्यक्ष रूपेश कुमार, मंडल महामंत्री ललित कुमार, के अलावा मोहम्मद दिलावर, मोहम्मद रब्बान, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बंदना कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के इस नीति के विरोध में धरना में अपनी भागीदारी दी||

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close