खगड़िया जिला शतरंज संघ का चुनाव संपन्न… रंजित कान्त अध्यक्ष, बिप्लब सचिव, चन्दन कोषाध्यक्ष चुने गए…

खगड़िया जिला शतरंज संघ का चुनाव संपन्न…
रंजित कान्त अध्यक्ष, बिप्लब सचिव, चन्दन कोषाध्यक्ष चुने गए….खगड़िया जिला शतरंज संघ का चुनाव संपन्न... रंजित कान्त अध्यक्ष, बिप्लब सचिव, चन्दन कोषाध्यक्ष चुने गए...
खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ शनिवार 24/09/2022 को गौशाला रोड स्थित मण्डप विवाह भवन में खगड़िया जिला शतरंज संघ की आम बैठक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संघ के कार्यकाल के समाप्ति के पश्चात नयी कार्यकारिणी का गठन करना था। संघ के चुनाव प्रभारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया की जिला शतरंज संघ के संविधान के अनुसार संघ का कार्यकाल 4वर्षों का है जो अगस्त में समाप्त हो गया था। अखिल बिहार शतरंज संघ के निर्देशानुसार संघ के कार्यकारिणी का चुनाव पूरी प्रक्रिया से पूरा किया गया लेकिन अतिरिक्त नामांकन नहीं होने के उपरांत सर्वसम्मति से बिप्लब रणधीर के संचालन में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें पुनः रंजित कान्त वर्मा को संघ का अध्यक्ष , बिप्लब रणधीर को सचिव, प्रद्युम्न कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, कुमार रंजन (पप्पूजी ),एम.अहमद( बब्लुजि ,फरकिया पेट्रोल पंप ) को उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार को संयुक्त सचिव पद पर पुनः चुना गया जबकि नृपेन्द्र कुमार वर्मा, गुलशन कुमार, अभिषेक राज एवम बेडमिंटन प्रशिक्षक राकेश रंजन को संयुक्त सचिव तथा चन्दन कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। उदयशंकर के नेतृत्व में अमरजीत कुमार सिंह, बिप्लब रणधीर, और चन्दन कुमार की चार सदस्यीय तकनीकी समिति का भी चुनाव किया गया। खगड़िया जिला शतरंज संघ के संरक्षक के रूप में डॉ प्रेम कुमार, नवीन गोयनका और राजीव प्रसाद(पिंकू बाबू ) को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर संघ के सदस्य संजय कुशवाहा, अमरीश यादव, मो जोहैर, अभिमन्यु कुमार , राहुल चन्द्र, कमल कुमार, राकेश साह, शशि शेखर ,विपिन कुमार ,साकेत जालान ,राजकुमार चौरसिया सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close