परबत्ता: स्व. बिन्दु सिंह की श्रद्धांजलि सभा का हुआ ऐतिहासिक भावपूर्ण आयोजन…सीएम नीतीश कुमार सहित प्रदेश की अधिकांश राजनीतिक हस्तियां श्रद्धाजंलि अर्पित कीं- सुनील कुमार/मुखिया, बछौता
परबत्ता: स्व. बिन्दु सिंह की श्रद्धांजलि सभा का हुआ ऐतिहासिक भावपूर्ण आयोजन…सीएम नीतीश कुमार सहित प्रदेश की अधिकांश राजनीतिक हस्तियां श्रद्धाजंलि अर्पित कीं- सुनील कुमार/मुखिया, बछौता
खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ परबत्ता प्रखंड के नया गांव में विधायक डॉक्टर संजीव कुमार की दिवंगत माता कीे अंतिम श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित दर्जनों मंत्री एवं विभिन्न दलों से पंहुचे सेकड़ों विधायक ने स्व. बिन्दु सिंह के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
बछौता मुखिया व जदयू नेता सुनील कुमार ने बताया कि पूर्व मंत्री आरएन सिंह की पत्नी, परबत्ता विधायक डज्ञ. संजीव कुमार की माता स्व. बिन्दु सिंह के निधन से खगड़िया में मातम पसर गया । और उनकी श्रद्धाजंलि सभा में जिले के अन्यगिनत सभी वर्गों, सभी जातियों और सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने श्राद्ध आयोजन में उपस्थित होकर मृतक की आत्मा के लिए भगवान से प्रार्थन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।
विदित हो कि सीएम नीतीश कुमार सहित बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा , बाल्मीकि नगर के सांसद सुनील कुमार, पथ परिवहन मंत्री नितिन नवीन, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, मंत्री जीवेश मिश्रा, भाजपा महामंत्री एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर,राजस्व एवं भुमि सुधार मंत्री रामसूरत राय, विधायक देवेश चंद्र सिंह ,खगड़िया कांग्रेस विधायक विधायक छत्रपति यादव, पूर्व मंत्री अवनीश सिंह, भाजपा नेता रवि पासवान ,बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र कुमार, सुरजभान सिंह, जदयू प्रवक्ता निखिल मंडल, परिवहन मंत्री शीला मंडल, दीघा विधायक संजीव चैरसिया, मंत्री जयंत राज , जदयू नेत्री अनीता मिश्रा, आरके कंस्ट्रक्शन के रमन सिंह, अलौेली राजद विधायक रामवृक्ष सदा,देवेश कांत, राजद , मुंगेर विधायक प्रणव कुमार, आलम नगर विधायक नरेंद्र नारायण यादव , भाजपा नेत्री अंजू रानी, राजद नेत्री कृष्णा यादव, सुमित सिंह, छपरा विधायक मनोज पांडे, पूर्व नगरसभापति मनोहर यादव, जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल, लोकसभा प्रभारी विक्रम यादव, एवं हजारों लोग लगातार शोक व्यक्त करने व श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।
- नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
- पुरुषोत्तम के साथ बिहार के वरिष्ठ पत्रकार मधुर ने सांसद घोटाले का खुलासा किया… 👉 क्लिक कर देखें पूरी खबर
https://youtu.be/HhQnY7V3vh0