
खगड़िया की पुरानी यादों में खोए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय… डॉ. सलील यादव ने किया आत्मीय अभिनंदन… बोले– पुराने रिश्तों और आत्मीयता को कभी भुलाया नहीं जा सकता!
खगड़िया की पुरानी यादों में खोए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय…
डॉ. सलील यादव ने किया आत्मीय अभिनंदन…
बोले– पुराने रिश्तों और आत्मीयता को कभी भुलाया नहीं जा सकता…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ भाजपा बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सलील यादव ने बताया कि आज शनिवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय का मानसी स्थित मां कात्यायनी एचपी पेट्रोल पंप एवं होटल ‘अतिथि देवो भव’ परिसर में आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं अंगवस्त्र पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान श्री राय ने खगड़िया से जुड़े पुराने संस्मरणों को साझा किया तथा पुराने साथियों को भी याद किया।
मालूम हो कि मुलाकात के दौरान नित्यानंद राय ने डॉ. सलील यादव एवं स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ पुराने दिनों की यादें साझा कीं। इस क्रम में उन्होंने खगड़िया से अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए यहां के पुराने साथियों का भी जिक्र किया। उन्होंने डॉ. सलिल यादव के घर आने और वहां रात्रि विश्राम करने सहित पुराने आत्मीय संबंधों से जुड़ी यादों को भी साझा किया। इस दौरान खगड़िया के पुराने सामाजिक एवं संगठनात्मक साथियों को याद करते हुए उन्होंने उनके साथ बिताए समय का स्मरण किया।
इस अवसर पर भाजपा खगड़िया जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, जिला महामंत्री डॉ. इंदुभूषण कुशवाहा, नंदू जी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सलील यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय जी का मां कात्यायनी पेट्रोल पंप एवं होटल ‘अतिथि देवो भव’ परिसर में आगमन हमारे लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय रहा। उनसे मिलकर पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने खगड़िया से अपने पुराने जुड़ाव, पुराने साथियों तथा हमारे घर पर आगमन और रात्रि विश्राम से जुड़ी आत्मीय स्मृतियों को साझा किया। उनका स्नेह, अपनापन और पुराने संबंधों को याद रखना हमारे लिए अविस्मरणीय है। उनके बहुमूल्य समय और शुभकामनाओं के लिए हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
मंत्री नित्यानंद राय ने आत्मीय स्वागत के लिए डॉ. सलील यादव एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने डॉ. सलिल यादव से मिलकर प्रसन्नता जाहिर की तथा सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता का उल्लेख करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान आत्मीयता, पुराने संबंधों और संगठनात्मक स्मृतियों का विशेष माहौल देखने को मिला।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




