खगड़िया में जदयू का बढ़ा कुनबा… सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार की विचारधारा, नेतृत्व और विकास कार्यों से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने थामा पार्टी का दामन : अनुराधा कुमारी कुशवाहा

खगड़िया में जदयू का बढ़ा कुनबा… सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार की विचारधारा, नेतृत्व और विकास कार्यों से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने थामा पार्टी का दामन : अनुराधा कुमारी कुशवाहा

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार की विचारधारा, नेतृत्व और विकास कार्यों से प्रभावित होकर शनिवार को दर्जनों लोगों ने जनता दल (यू) की सदस्यता ग्रहण की। जिला जनता दल (यू) कार्यालय, खगड़िया में जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में नए सदस्यों ने पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों में आस्था व्यक्त करते हुए संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने सभी नवसदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि जनता दल (यू) केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि न्याय के साथ विकास, सामाजिक न्याय, सुशासन और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली विचारधारा का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में नई पहचान बनाई है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में किए गए कार्य उनकी दूरदर्शी सोच और जनकल्याणकारी नीतियों को दर्शाते हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विकास कार्यों और जनहितकारी सोच से प्रभावित होकर लगातार लोग जदयू से जुड़ रहे हैं। नए साथियों का पार्टी में शामिल होना संगठन के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने नवसदस्यों से पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा पूरी निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि नए सदस्यों के जुड़ने से खगड़िया जिले में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। साथ ही, पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विचारधारा को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका और प्रभावी होगी।

कार्यक्रम में जदयू के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार सिंह, प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, मदन मोहन मेहता, सुबोध यादव, कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शंकर कुमार सिंह, जिला महासचिव दिलीप पोद्दार सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close