‘नीतीश सेतु’ के नामकरण से बिहार के विकास में नीतीश कुमार के योगदान को मिला सम्मान : अनुराधा कुमारी कुशवाहा…जदयू जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति जताया आभार..21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे छह लेन पुल का उद्घाटन

‘नीतीश सेतु’ के नामकरण से बिहार के विकास में नीतीश कुमार के योगदान को मिला सम्मान : अनुराधा कुमारी कुशवाहा..

जदयू जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति जताया आभार..

21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे छह लेन पुल का उद्घाटन

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/कच्ची दरगाह–राघोपुर–बिदुपुर छह लेन पुल का नामकरण ‘नीतीश सेतु’ किए जाने के निर्णय पर जनता दल (यूनाइटेड) की खगड़िया जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बिहार के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऐतिहासिक योगदान को सम्मान देने वाला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार में सड़क, पुल, बिजली और आधारभूत संरचना के विकास को नई दिशा दी। कच्ची दरगाह–राघोपुर–बिदुपुर महासेतु भी उनकी विकासात्मक सोच और संकल्प का महत्वपूर्ण उदाहरण है। इस परियोजना की परिकल्पना से लेकर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने तक उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि ‘नीतीश सेतु’ केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा। इससे लाखों लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी तथा व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस महासेतु का उद्घाटन बिहार के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा। यह सेतु आने वाली पीढ़ियों को बिहार के विकास और आधारभूत संरचना के विस्तार की यात्रा की याद दिलाता रहेगा।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close