खगड़िया: सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव का मानसी में भव्य स्वागत…डॉ. सलील यादव ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित…मंत्री रामकृपाल यादव ने डॉ. सलिल यादव के सामाजिक एवं व्यावसायिक योगदान की सराहना की

 

खगड़िया: सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव का मानसी में भव्य स्वागत…डॉ. सलील यादव ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित…मंत्री रामकृपाल यादव ने डॉ. सलिल यादव के सामाजिक एवं व्यावसायिक योगदान की सराहना की…

खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव का खगड़िया जिले के मानसी स्थित प्रतिष्ठित संस्थान मां कात्यायनी पेट्रोल पंप एवं होटल ‘अतिथि देवो भव’ परिसर में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा बिहार के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सलिल यादव ने मंत्री रामकृपाल यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। उनके साथ पहुंचे भाजपा पटना जिलाध्यक्ष का भी डॉ. सलिल यादव ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।

स्वागत के दौरान डॉ. सलिल यादव ने मंत्री के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस दौरान आपसी सौहार्द, आत्मीयता और राजनीतिक एवं सामाजिक संबंधों की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने डॉ. सलिल यादव के आतिथ्य एवं आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. सलिल यादव से मिलकर उन्हें काफी प्रसन्नता हुई। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों के बीच अपनी पहचान बनाना सराहनीय है। उन्होंने डॉ. सलिल यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सामाजिक गतिविधियों को आगे भी जारी रखने की शुभकामनाएं दीं।

मालूम हो कि डॉ. सलिल यादव एक लोकप्रिय समाजसेवी होने के साथ-साथ अभिनेता एवं गायक भी हैं। सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक क्षेत्र में उनकी अलग पहचान है। वे मानसी स्थित मां कात्यायनी पेट्रोल पंप एवं होटल ‘अतिथि देवो भव’ के संस्थापक हैं। अपने सामाजिक सरोकारों, मिलनसार स्वभाव और जनसंपर्क के कारण वे क्षेत्र में लोकप्रिय हैं।

विदित हो कि मंत्री महोदय के साथ पहुंचे भाजपा पटना (ग्रामीण )जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,भाजयुमो अतुल जी का भी डॉ. सलिल यादव ने आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान स्थानीय स्तर पर सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।

डॉ. सलिल यादव की पहचान केवल एक व्यवसायी के रूप में ही नहीं, बल्कि समाजसेवा एवं कला-संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय व्यक्तित्व के रूप में भी है। मानसी में उनके संस्थान मां कात्यायनी पेट्रोल पंप एवं अतिथि देवो भव रेस्टोरेंट के माध्यम से क्षेत्र में उनकी विशिष्ट पहचान बनी हुई है। मंत्री के आगमन पर आयोजित यह स्वागत समारोह आत्मीयता और सम्मान का यादगार अवसर बना।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close