
खगड़िया: डीएम विक्रम विरकर ने जनगणना 2027 की तैयारियों का किया शंखनाद… बोले—जनगणना में त्रुटि की गुंजाइश नहीं…सभी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से करें अध्ययन
खगड़िया: डीएम विक्रम विरकर ने जनगणना 2027 की तैयारियों का किया शंखनाद… बोले—जनगणना में त्रुटि की गुंजाइश नहीं…सभी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से करें अध्ययन
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ भारत की जनगणना 2027 के सफल एवं सुचारू संचालन की तैयारियों के तहत आज खेल भवन, खगड़िया में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी विक्रम विरकर द्वारा किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी चार्ज अधिकारी, सहायक चार्ज अधिकारी, जनगणना सहायक एवं तकनीकी सहायकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्यों के विभिन्न पहलुओं, निर्धारित प्रक्रियाओं एवं तकनीकी व्यवस्थाओं से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि जनगणना कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप त्रुटिरहित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जनगणना प्रशासन के लिए अति महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है। जनगणना को सही तरीके से, त्रुटिरहित एवं ससमय संपन्न करना प्रशासन की सर्वोपरि प्रतिबद्धता है।
जनगणना के महत्व को देखते हुए यहां उपस्थित सभी चार्ज पदाधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी एवं प्रशिक्षण लेने के लिए उपस्थित सभी कर्मी इस सत्र की महत्ता को गंभीरता से समझें और ध्यानपूर्वक सुनें। जनगणना में गलती करने की गुंजाइश बहुत कम होती है। इसलिए सभी गाइडलाइंस को बार-बार पढ़ें, जनगणना से संबंधित सभी पत्रों का अध्ययन करें और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जनगणना समय पर करना आवश्यक है। समय से पहले यह कार्य पूर्ण हो, इसके लिए आवश्यक है कि आज जो बातें बताई जा रही हैं, उन पर विशेष रूप से ध्यान दें और सभ गाइडलाइंस को बार-बार पढ़ें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय, बिहार (पटना) स्तर से खगड़िया जिले के लिए प्रतिनियुक्त मास्टर ट्रेनर श्री पंकज कुमार, श्री जनार्दन प्रसाद राय, श्री सागर कुमार एवं श्री राजीव सिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मास्टर ट्रेनरों ने जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, कार्यप्रणाली एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला जनगणना पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला जनगणना पदाधिकारी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, श्री प्रमोद कुमार एवं श्री शिवशंकर सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जनगणना कार्य में संलग्न सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की क्षमता का विकास करने तथा जनगणना 2027 के कार्यों को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने की दिशा में आवश्यक तैयारी सुनिश्चित की जा रही है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




