खगड़िया: बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बेलदौर इकाई का विस्तार…मनोज पटेल संयोजक और राजकमल सहसंयोजक मनोनीत…पत्रकारों की सुरक्षा, समूह बीमा और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा… 

खगड़िया: बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बेलदौर इकाई का विस्तार…मनोज पटेल संयोजक और राजकमल सहसंयोजक मनोनीत…पत्रकारों की सुरक्षा, समूह बीमा और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा…

बेलदौर (खगड़िया) कौशी एक्सप्रेस/ बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की खगड़िया जिला इकाई की मासिक बैठक रविवार को बेलदौर में जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, प्रखंड स्तर पर इकाइयों के विस्तार, पत्रकारों की सुरक्षा और उनके हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से मनोज कुमार पटेल को बेलदौर प्रखंड संयोजक तथा राजकमल को सहसंयोजक मनोनीत किया गया।

बैठक का संचालन जिला सचिव शशिभूषण प्रसाद ने किया, जबकि संयुक्त सचिव सिकंदर वक्त आजाद ने संगठन से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत किए। सदस्यों ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और यूनियन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। साथ ही संगठन के कोष संग्रह को बढ़ाने और निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने संगठन की एकजुटता को पत्रकार हितों की रक्षा के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए यूनियन को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। जिला सचिव शशिभूषण प्रसाद ने पत्रकारों के समूह बीमा का मुद्दा उठाया। वहीं, संयुक्त सचिव सिकंदर वक्त आजाद ने यूनियन के बैंक खाते के संचालन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

बैठक में यूनियन के सक्रिय सदस्यों की सूची जिला प्रशासन को सौंपने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके माध्यम से समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों को आवश्यक सहयोग और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी, ताकि वे निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। इसके अलावा यूनियन की अगली मासिक बैठक छठ पर्व के बाद गोगरी में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, संयुक्त सचिव सुमन कुमार, अजय कुमार सिंह, दीपक कुमार उपाध्याय, भवेश कुमार सिंह, सरफराज आलम, अनीश कुमार, इरशाद अली, मोहम्मद उमर खां, बिनोद कुमार मंटू, अमित कुमार सिंह, सतीश रजक, रणवीर कुमार सिंह, सत्यम स्नेही, रामप्रवेश कुमार, सुदर्शन कुमार, रमेश कुमार, गुरुदेव गुप्ता, मिंकु गोस्वामी और अमन पाठक सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे।

बैठक के दौरान भाभा कोचिंग सेंटर, समाजसेवी ऋषभ कुमार, डॉ. ब्रजेश कुमार, राकेश सम्राट उर्फ अशोक भगत और रौशन कुमार ने यूनियन के पत्रकारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close