
खगड़िया: विधिज्ञ संघ गोगरी के अध्यक्ष बने डॉ. प्रियवर्त सिंह… 60 मतों से दर्ज की शानदार जीत…महासचिव पद पर विजय सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर विनय पासवान निर्वाचित… 14 अक्टूबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह
खगड़िया: विधिज्ञ संघ गोगरी के अध्यक्ष बने डॉ. प्रियवर्त सिंह… 60 मतों से दर्ज की शानदार जीत…महासचिव पद पर विजय सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर विनय पासवान निर्वाचित… 14 अक्टूबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह
गोगरी (खगड़िया)/ कौशी एक्सप्रेस/विधिज्ञ संघ गोगरी का आम चुनाव सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ. प्रियवर्त सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी नलिनेश कुमार सिन्हा को 60 मतों के अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। उनकी जीत के बाद अधिवक्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और बधाई दी। गौरतलब है कि डॉ. प्रियवर्त सिंह निवर्तमान में विधिज्ञ संघ गोगरी के महासचिव पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व भी वह अनंत प्रसाद को पराजित कर संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। महासचिव के रूप में भी उनका लंबा कार्यकाल रहा है। उनकी जीत को अधिवक्ताओं के बीच उनके प्रति विश्वास और समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।
डॉ. प्रियवर्त सिंह की जीत पर जन विकास मंच के अध्यक्ष मोहम्मद अबू उर्फ गुदर सेठ, संयुक्त सचिव नरेश कुमार यादव एवं संघ के मीडिया प्रभारी रविश अन्ना ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह के नेतृत्व में विधिज्ञ संघ गोगरी को नई दिशा मिलेगी और अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ गोगरी अनुमंडल के विकास से जुड़े मुद्दों को भी मजबूती से उठाया जाएगा। मुख्य निर्वाची पदाधिकारी एवं वरीय अधिवक्ता मोहम्मद हसनैन तथा वरीय अधिवक्ता विवेकानंद सिंह ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। चुनाव परिणाम के अनुसार, महासचिव पद पर विजय सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर विनय पासवान निर्वाचित हुए हैं। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को 14 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किए जाने की बात कही गई है।
डॉ. प्रियवर्त सिंह की जीत पर पूर्व अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी, अधिवक्ता अरुण कुमार झा, अरुण कुमार शर्मा, कैलाश चंद्र शर्मा, नंदकिशोर मंडल, शिव शंकर मिश्र, कृपा शंकर मिश्र, नूनू बाबू, समाजसेवी सिकंदर सिंह, मनोहर शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि एम. कुमार सिंह, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि तपेंद्र सिंह, जानकीनाथ साहनी, रंजीत सिंह, रवीश कुमार, अभिषेक कुमार आनंद और धर्मेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नोट: प्रस्तुत समाचार अधिवक्ता डॉ. प्रियवर्त सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर प्रकाशित।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





