मानसी स्कूल हादसा: सीढ़ी निर्माण में अनियमितता प्रथमदृष्टया उजागर…पूर्व प्रधान शिक्षक पर प्राथमिकी

मानसी स्कूल हादसा: सीढ़ी निर्माण में अनियमितता प्रथमदृष्टया उजागर…पूर्व प्रधान शिक्षक पर प्राथमिकी

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ मानसी प्रखंड के अमनी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने जांच पूरी कर ली है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच दल ने स्थलीय निरीक्षण और अभिलेखों की पड़ताल के बाद अपनी जांच रिपोर्ट समर्पित कर दी है। रिपोर्ट की प्रति आवश्यक कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को उपलब्ध करा दी गई है।

जांच दल में खगड़िया के अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार गोण्ड तथा भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल खगड़िया के कार्यपालक अभियंता मुक्ति नारायण शामिल थे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ विद्यालय भवन और सीढ़ी की संरचनात्मक स्थिति, निर्माण एवं मरम्मति से संबंधित अभिलेख तथा संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों की भूमिका की विस्तृत जांच की।

जांच में 2018 में निर्मित विद्यालय भवन के निर्माण में प्रथमदृष्टया अनियमितता सामने आने की बात कही गई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार तत्कालीन प्रधान शिक्षक द्वारा निर्माण कार्य में पूरी राशि का उपयोग नहीं किए जाने तथा मानक के अनुरूप निर्माण नहीं कराने की बात प्रकाश में आई है। उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मानसी द्वारा प्राथमिक विद्यालय अमनी के पूर्व प्रधान शिक्षक भूषण राम के विरुद्ध सरकारी राशि के गबन और विद्यालय निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने के आरोप में मानसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी का कांड संख्या 282/26 बताया गया है।

वहीं, विद्यालय की वर्तमान अनुश्रवण व्यवस्था से जुड़े शिक्षा समिति, प्रधानाध्यापक, संबंधित अभियंताओं और शिक्षा पदाधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जा रही है। इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात जिला प्रशासन ने कही है।

जिले के 1150 से अधिक सरकारी स्कूलों का होगा सुरक्षा परीक्षण

स्कूल हादसे के बाद जिला प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों के निर्माण कार्य की सुरक्षा जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए BSEIDC के माध्यम से सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा। इसके अलावा जिले के 1150 से अधिक सरकारी विद्यालयों में आपदा एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से जांच के लिए जिला प्रशासन द्वारा टीम गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मृत छात्रा के आश्रित को चार लाख रुपये की सहायता

हादसे में जान गंवाने वाली छात्रा के आश्रित को जिला प्रशासन की ओर से त्वरित सहायता भी उपलब्ध कराई गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अंचलाधिकारी, मानसी द्वारा मृतक अनुदान योजना के तहत चार लाख रुपये की मुआवजा राशि उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है। जिला प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए न केवल संबंधित जिम्मेदारियों की जांच और कार्रवाई शुरू की है, बल्कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए जिलेभर के सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों की भवन सुरक्षा की व्यापक जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

 

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close