
सीढ़ी हादसे में छात्रा रीतिका की मौत से मर्माहत विधायक बबलू मंडल… परिजनों से मिले…अमनी गांव पहुंचकर नाना हरेराम यादव व पिता मनोज यादव से ली घटना की जानकारी… पुराने भवन को हटाकर नए सिरे से निर्माण का निर्देश
सीढ़ी हादसे में छात्रा रीतिका की मौत से मर्माहत विधायक बबलू मंडल… परिजनों से मिले…अमनी गांव पहुंचकर नाना हरेराम यादव व पिता मनोज यादव से ली घटना की जानकारी… पुराने भवन को हटाकर नए सिरे से निर्माण का निर्देश
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/मानसी प्रखंड के अमनी गांव स्थित जटाधर मिश्रा प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी गिरने से तीसरी कक्षा की छात्रा रीतिका कुमारी की मौत की घटना से क्षेत्र में शोक है। गुरुवार को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल अमनी गांव पहुंचे और मृतका के नाना हरेराम यादव तथा पिता मनोज यादव से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इसके बाद विधायक ने ग्रामीणों के साथ विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और भवन की स्थिति तथा हादसे वाले स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालय के पुराने भवन को हटाकर नए सिरे से निर्माण की आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।
विधायक ने कहा कि विद्यालय भवन का निर्माण सुरक्षित एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जब तक नया भवन तैयार नहीं हो जाता, तब तक बच्चों की पढ़ाई के लिए किसी सुरक्षित वैकल्पिक विद्यालय भवन में पठन-पाठन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि पढ़ाई भी बाधित न हो और बच्चों की सुरक्षा भी बनी रहे।
उन्होंने विद्यालय भवनों की नियमित जांच और आवश्यकता के अनुसार मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण की कार्रवाई पर भी जोर दिया। विधायक ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना संबंधित विभाग और प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
मौके पर अमनी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, ग्रामीण गणेश प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे। ग्रामीणों ने भी विद्यालय भवन की स्थिति से विधायक को अवगत कराते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था की मांग की।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




