
आदित्य जेपी को मिली युवा जदयू खगड़िया जिलाध्यक्ष की कमान… जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह बोले—युवा शक्ति से संगठन को मिलेगी नई धार
आदित्य जेपी को मिली युवा जदयू खगड़िया जिलाध्यक्ष की कमान… जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह बोले—युवा शक्ति से संगठन को मिलेगी नई धार
खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस। बिहार प्रदेश युवा जनता दल (यू.) की ओर से आदित्य कुमार उर्फ जेपी को खगड़िया युवा जदयू जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जदयू जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आदित्य कुमार उर्फ जेपी को युवा जदयू जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नव-मनोनीत जिलाध्यक्ष पार्टी के सिद्धांतों एवं संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे तथा अधिक से अधिक युवाओं को जदयू से जोड़ने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी संगठन की महत्वपूर्ण ताकत होते हैं। ऐसे में युवाओं को संगठन से जोड़ने, पार्टी की नीतियों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आदित्य कुमार उर्फ जेपी की नई जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होगी।
गौरतलब है कि प्रदेश युवा जदयू अध्यक्ष डॉ. नीतीश पटेल की ओर से नव-मनोनीत जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई है, जिसमें खगड़िया से आदित्य कुमार उर्फ जेपी का नाम शामिल है। आदित्य कुमार उर्फ जेपी, बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राजकीय आश्वासन समिति के सभापति पन्ना लाल सिंह पटेल के पौत्र बताए गए हैं।
जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने आदित्य कुमार उर्फ जेपी के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामना देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा जताया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




