खगड़िया: मानसी में स्कूल की सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत…चार घायल…डीएम ने जांच के लिए गठित की तीन सदस्यीय टीम

खगड़िया: मानसी में स्कूल की सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत…चार घायल…डीएम ने जांच के लिए गठित की तीन सदस्यीय टीम…

खगड़िया/मानसी/ आज बुधवार को मानसी प्रखंड के अमनी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला में सीढ़ी गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि चार छात्र-छात्राएं घायल हो गए। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया में भर्ती कराया गया है। मृत छात्रा की पहचान अमनी पंचायत निवासी मनोज यादव की पुत्री रीतिका कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि विद्यालय में बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान स्कूल की सीढ़ी अचानक गिर गई और उसके मलबे की चपेट में कई बच्चे आ गए। गंभीर रूप से घायल रीतिका को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृत छात्रा के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने विद्यालय भवन और सीढ़ी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मालूम हो कि सीढ़ी गिरने की घटना में घायल चार अन्य छात्र-छात्राओं को सदर अस्पताल खगड़िया में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद विद्यालय भवन की संरचनात्मक सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

डीएम के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच दल गठित

घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी खगड़िया के निर्देश पर मामले की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय दल का गठन किया गया है। जांच टीम में अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया धनंजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार गोण्ड तथा भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल खगड़िया के कार्यपालक अभियंता मुक्ति नारायण को शामिल किया गया है। जांच दल को तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की वस्तुस्थिति का स्पष्ट, निष्पक्ष और तथ्यात्मक आकलन करने का निर्देश दिया गया है। टीम विद्यालय भवन एवं सीढ़ी की संरचनात्मक स्थिति के साथ-साथ निर्माण अथवा मरम्मत से जुड़े अभिलेखों की भी जांच करेगी। इसके अलावा संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों की भूमिका तथा हादसे के संभावित कारणों की पड़ताल की जाएगी। जिलाधिकारी ने जांच दल को निष्कर्ष, मंतव्य और आवश्यक अनुशंसा के साथ शीघ्र विस्तृत जांच प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया है। पुलिस जांच और प्रशासनिक जांच के निष्कर्ष के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों तथा जिम्मेदारी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close