खगड़िया: जीविका दीदियों के लिए 2 अक्टूबर को होगा ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम…जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई बैठक…अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर…

खगड़िया: जीविका दीदियों के लिए 2 अक्टूबर को होगा ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम…जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई बैठक…अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर…

खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस। आगामी 2 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला जदयू कार्यालय, खगड़िया में जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम विशेष रूप से जीविका दीदियों के लिए आयोजित किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों तथा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी तत्परता के साथ जुटने तथा अधिक से अधिक जीविका दीदियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘नीतीश संवाद’ के माध्यम से जीविका दीदियों के साथ सीधे संवाद करने तथा उनके विचारों और अनुभवों को जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने पर जोर दिया। बैठक में कार्यक्रम प्रभारी रीता कुमारी, राका सहाय, निर्मला कुमारी, पूनम जायसवाल, नीलम कुमारी, बंदना कुमारी, अनिता कुमारी, ममता जायसवाल, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी, प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र महतो, युवा जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close