खगड़िया में 2 अक्टूबर को सजेगा ‘नीतीश संवाद’ का मंच… जीविका के 20 साल में महिलाओं के बदले जीवन पर होगा मंथन : अनुराधा, जिलाध्यक्ष

खगड़िया में 2 अक्टूबर को सजेगा ‘नीतीश संवाद’ का मंच... जीविका के 20 साल में महिलाओं के बदले जीवन पर होगा मंथन : अनुराधा, जिलाध्यक्ष 

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ शहर से सटे बछौता स्थित राज कौशल रिजॉर्ट में शुक्रवार 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ‘नीतीश संवाद—जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर पार्टी की महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की व्यापक भागीदारी कार्यक्रम की सफलता को लेकर सकारात्मक माहौल को दर्शाती है। उन्होंने जीविका से जुड़ी सभी जदयू महिला कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री सह खगड़िया जिला प्रभारी मंत्री मदन सहनी होंगे। कार्यक्रम में विधायक, कार्यक्रम प्रभारी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण को नीतिगत प्राथमिकता दी गई। स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण तथा जीविका जैसे स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से आगे बढ़ने के अवसर मिले। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं परिवार के साथ-साथ समाज और स्थानीय विकास में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम प्रभारी रीता कुमारी एवं जदयू प्रदेश सचिव नीलम वर्मा ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। वहीं जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि संवाद कार्यक्रम में जीविका के माध्यम से महिलाओं के जीवन में आए सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव पर विशेष चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 में शुरू हुए जीविका कार्यक्रम के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से बड़ी संख्या में महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है। 2 अक्टूबर को खगड़िया सहित पूरे बिहार में इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों के निरीक्षण के दौरान अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र महतो, चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार, पूर्व युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चन्देश्वरी राम, जिला महासचिव फिरदोस आलम, संजय जायसवाल, जदयू नेता राजवर्धन कुशवाहा एवं जयप्रकाश मौर्य सहित अन्य मौजूद थे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close