
खगड़िया में कार्यालयी व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद तेज…डीएम विक्रम विरकर ने रेडी रेकनर शीघ्र तैयार करने का दिया निर्देश
खगड़िया में कार्यालयी व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद तेज…डीएम विक्रम विरकर ने रेडी रेकनर शीघ्र तैयार करने का दिया निर्देश

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी विक्रम विरकर की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ रेडी रेकनर को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेडी रेकनर के उपयोग, इसके लाभ तथा कार्यालयीन कार्यों को अधिक व्यवस्थित एवं सुगम बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
डीएम ने कहा कि रेडी रेकनर के माध्यम से आवश्यक सूचनाओं एवं दस्तावेजों को क्रमबद्ध तरीके से संकलित किया जा सकेगा, जिससे जरूरत के समय संबंधित जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी और कार्यालयीन कार्यों में समय की बचत होगी।
बैठक में फाइलों एवं अभिलेखों को अनावश्यक रूप से टेबल पर नहीं रखने, उन्हें निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित रखने तथा सभी शाखाओं में बेहतर फाइल प्रबंधन और अभिलेख संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को रेडी रेकनर का निर्माण एवं संधारण प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं कार्यकुशल बनाने पर विशेष जोर दिया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




