
फरक्का जल संधि पर खगड़िया में जदयू की मजबूत मौजूदगी… हजारों कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता…नीतीश संवाद’ की सफलता पर जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा ने जताया आभार…
फरक्का जल संधि पर खगड़िया में जदयू की मजबूत मौजूदगी… हजारों कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता…नीतीश संवाद’ की सफलता पर जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा ने जताया आभार…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/फरक्का जल संधि के मुद्दे को लेकर 9 सितंबर को बछौता स्थित शारदा फार्म हाउस में आयोजित ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम में जदयू की मजबूत सांगठनिक मौजूदगी देखने को मिली। बाढ़ की विषम परिस्थिति के बावजूद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जदयू पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम की सफलता पर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाई। बाढ़ की चुनौती के बीच कार्यकर्ताओं की सक्रियता और लोगों की भागीदारी कार्यक्रम की बड़ी उपलब्धि रही।अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल, सदर विधायक एवं अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, अलौली विधायक रामचंद्र सदा, कहलगांव विधायक एवं श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शुभानंद मुकेश, राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज ऋषिदेव, महिला आयोग की सदस्य साधना देवी सदा, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीतीश पटेल, पूर्व विधायक चन्दन राम, कार्यक्रम प्रभारी शम्भू प्रसाद कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी सुमित सिंह , प्रदेश महासचिव सुनील कुमार सिंह सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे हजारों लोगों का भी धन्यवाद किया और कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी लोगों ने जिस उत्साह से भागीदारी निभाई, वह फरक्का जल संधि के मुद्दे को लेकर उनकी रुचि और गंभीरता को दर्शाता है।
बिहार के जल हित से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा
जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि फरक्का जल संधि बिहार के जल हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। बिहार को लंबे समय से बाढ़ और सुखाड़ दोनों तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ता रहा है। ऐसे में जल प्रबंधन से जुड़े विषयों पर बिहार के हितों को ध्यान में रखते हुए गंभीर चर्चा और प्रभावी पहल जरूरी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा द्वारा फरक्का जल संधि के मुद्दे को लगातार उठाया जाना बिहार की चिंताओं को मजबूती से सामने रखने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। इस विषय को लेकर लोगों के बीच संवाद और जागरूकता बढ़ाना भी जरूरी है।
कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी
कार्यक्रम में विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, अलौली विधायक रामचंद्र सदा, कहलगांव विधायक एवं श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शुभानंद मुकेश, राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज ऋषिदेव, महिला आयोग की सदस्य साधना देवी सदा, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीतीश पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश महासचिव संतोष कुशवाहा, प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, मीडिया सेल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल, बेगूसराय जिलाध्यक्ष नन्दलाल मंडल, अरूण कुमार यादव, सुबोध पटेल, पंकज कुमार पटेल, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार फोगला, अशोक कुमार सिंह, अजय मंडल, नूतन सिंह पटेल, शंभू झा, अरूण केसरी, चन्दन कश्यप, मनोज कुमार सिंह, उमेश सिंह पटेल, कैप्टन योगेन्द्र सिंह, दीपक सिन्हा, सुशांत यादव, सुबोध यादव, मानसी नगर सभापति प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू, निर्मला कुमारी, वीणा पासवान, अविनाश पासवान, रूस्तम अली सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रभाकर चौधरी मंटून, सावन कुमार बंटी, धर्मेंद्र महतो, राजीव रंजन, ललित चौधरी, चन्देश्वरी राम, पंकज चौधरी, सिद्धांत सिंह छोटू, दिलीप कुमार पोद्दार, केदार प्रसाद सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, परमानंद राय, पुरूषोत्तम अग्रवाल, राजीव गुप्ता, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, पृथ्वीचंद्र सिंह, प्रवीण चौरसिया, विनय सिंह रोशन, शहाब उद्दीन, संदीप केडिया, रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, रूपेश कुमार, संजय सिंह कुशवाहा, अशोक राय, मायाराम मंडल, सुबोध साह, अमरेंद्र कुमार सिंह, प्रभात शर्मा, फिरदोस आलम, लोहा सिंह, रंजीत झा, शिवनन्दन सिंह, मदन मोहन मेहता सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वहीं नीतीश सिंह पटेल, पंकज सिंह पिंकू मुखिया, राजेश सिंह मुखिया, ललन कुमार मुखिया, ममता जायसवाल, पार्वती देवी, अनुज शर्मा, अंगद कुमार, कमल कुमार पटेल, नीलकमल पटेल, कमल किशोर पटेल, पंकज गुप्ता, संजय जायसवाल, किरणदेव करण, अनिल पोद्दार, डॉ. रवि, जदयू नेता गणेश पटेल, हर्षवर्धन कुशवाहा, राजवर्धन कुशवाहा, जयजयराम कुमार, नवनीत कुमार सिंह, गुड्डू यादव, पूनम जायसवाल, मुन्नी जायसवाल, वन्दना भारती, मिथलेश देवी, प्रवीण कुमार पटेल, आदित्य पटेल, प्रशांत पटेल, अविनाश कुमार, विराट पटेल, रंजन कुमार, मदन वर्मा, जितेंद्र पासवान, मोनिका कुमारी समेत हजारों की संख्या में जदयू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता संगठन की सामूहिक ताकत का परिणाम है। उन्होंने सभी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहार के हित और जनसरोकार से जुड़े विषयों को लेकर जदयू आगे भी पूरी मजबूती के साथ अपनी आवाज उठाता रहेगा।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





