
खगड़िया: बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए तैयार हो रहे ड्राई राशन पैकेटों का डीएम ने किया निरीक्षण…
खगड़िया: बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए तैयार हो रहे ड्राई राशन पैकेटों का डीएम ने किया निरीक्षण…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ बाढ़ की विषम परिस्थितियों के बीच प्रभावित परिवारों तक आवश्यक खाद्य सामग्री की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से राहत कार्य तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर ने खेल भवन में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए तैयार किए जा रहे ड्राई राशन पैकेटों के पैकेजिंग स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तैयार किए जा रहे राशन पैकेटों की गुणवत्ता एवं निर्धारित वजन का रैंडम सत्यापन किया।
उन्होंने पैकेजिंग की पूरी प्रक्रिया, आवश्यक सामग्री की उपलब्धता तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरण को लेकर की जा रही तैयारियों की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ड्राई राशन पैकेट तैयार किए जाएं और उन्हें समयबद्ध तरीके से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राहत सामग्री की पैकेजिंग और वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है तथा प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





