जर्जर सड़क से मिलेगी निजात… पीडब्ल्यूडी रोड से अम्बा डीह तक सड़क निर्माण का विधायक बबलू कुमार मंडल ने किया कार्यारंभ…

जर्जर सड़क से मिलेगी निजात… पीडब्ल्यूडी रोड से अम्बा डीह तक सड़क निर्माण का विधायक बबलू कुमार मंडल ने किया कार्यारंभ…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने सोमवार को कासिमपुर पंचायत के दाढ़ी मोड़ स्थित भोला बाबा स्थान मंदिर के समीप पीडब्ल्यूडी रोड से अम्बा डीह तक बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का कार्यारंभ किया। वर्षों से जर्जर सड़क के कारण आवागमन की समस्या झेल रहे ग्रामीणों में कार्यारंभ को लेकर खुशी देखी गई।
कार्यारंभ के बाद सभा को संबोधित करते हुए विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या पर उनकी नजर है और प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के समाधान की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी रोड से अम्बा डीह तक की सड़क लंबे समय से जर्जर थी, जिसके कारण स्थानीय लोगों सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती थी। बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी।

विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। अच्छी सड़क ग्रामीण क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे लोगों को बाजार, अस्पताल, विद्यालय सहित अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।
ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री के समक्ष रखी सड़कों की समस्या
विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हैं। उन्होंने इन सड़कों की समस्या से ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री को अवगत कराया है। मंत्री की ओर से जल्द आवश्यक निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराने का आश्वासन दिया गया है।
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों को चरणबद्ध तरीके से बेहतर बनाया जाए। जहां नई सड़क की जरूरत है, वहां निर्माण तथा जहां मरम्मत से समस्या का समाधान संभव है, वहां मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
छह माह में दर्जनों विकास योजनाओं ने पकड़ी रफ्तार
कार्यक्रम में मौजूद जदयू के वरिष्ठ नेता उमेश सिंह पटेल एवं कासिमपुर पंचायत के मुखिया अमरजीत कुमार ने विधायक के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विधायक के लगभग छह माह के कार्यकाल में क्षेत्र की दर्जनों विकास योजनाओं ने रफ्तार पकड़ी है।
उन्होंने कहा कि शहर के ड्रेनेज प्रोजेक्ट से लेकर सदर अस्पताल में जलजमाव की समस्या तक विधायक ने लगातार आवाज उठाई और संबंधित विभागों के समक्ष समस्याओं को मजबूती से रखा। उन्होंने कहा कि विधायक बबलू कुमार मंडल जमीनी स्तर पर लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझते हैं।
ग्रामीणों में खुशी, जल्द निर्माण पूरा होने की उम्मीद
स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण रोजाना आवागमन में काफी परेशानी होती थी। विशेषकर बुजुर्गों, विद्यार्थियों, मरीजों और दोपहिया वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
ग्रामीणों ने विधायक की पहल के प्रति आभार जताते हुए सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा कराने की मांग की।
मौके पर भदास के सरपंच नीलकमल पटेल, अंगद कुमार, राणा राघव कुमार, देवेश कुमार, वार्ड सदस्य देवक कुमार सिंह, सुबोध कुमार, संजय कुमार, शंकर यादव, सोनू यादव, अरुण यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close