खगड़िया: स्टेशन रोड पर फिर सजी चंद्रशेखर आजाद की शौर्यगाथा…नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया भव्य प्रतिमा का अनावरण

खगड़िया: स्टेशन रोड पर फिर सजी चंद्रशेखर आजाद की शौर्यगाथा...नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया भव्य प्रतिमा का अनावरण…

खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र के हृदयस्थल स्टेशन रोड पर वर्षों से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़ी महान स्वतंत्रता सेनानी एवं अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद रविवार को भव्य समारोह आयोजित कर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने विधिवत अनावरण किया। लंबे समय से उपेक्षा का दंश झेल रही प्रतिमा को अब भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है। प्रतिमा स्थल के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण से स्टेशन रोड की तस्वीर बदल गई है। यह स्थल अब शहर की सुंदरता में चार चांद लगाने के साथ आने-जाने वाले लोगों को देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति की याद दिलाएगा। इस अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं केवल धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। वर्षों से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़ी प्रतिमा का सम्मानजनक एवं भव्य स्वरूप में जीर्णोद्धार कराना नगर परिषद की प्राथमिकताओं में शामिल था। उन्होंने कहा कि शहर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ खगड़िया को सुंदर, स्वच्छ और विकसित शहर बनाने की दिशा में नगर परिषद लगातार कार्य कर रहा है। चंद्रशेखर आजाद का साहस, संघर्ष और देशप्रेम आज भी युवाओं को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण और बेहतर व्यवस्था से यह स्थान शहरवासियों के लिए गौरव का केंद्र बनेगा। प्रतिमा के अनावरण के दौरान उपस्थित लोगों ने अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धापूर्वक नमन किया। मौके पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। लोगों ने नगर परिषद द्वारा कराए गए जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में नगर उपसभापति शबनम जबीन, सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा, सशक्त स्थायी समिति सदस्य रूबी कुमारी, शोभा देवी, बबलू कुमार, वार्ड पार्षद सुनीता देवी, लूसी खातून, सचिन कुमार, रंजीत कुमार, पप्पू यादव, प्रणव कुमार, श्रवण कुमार, शाहिद आलम, आर्किटेक्ट शुभम, धर्मेंद्र शास्त्री, अक्षय सूरी, गोविंद पासवान, बबलू कुमार, उपेंद्र प्रसाद, गुरु विजय प्रकाश की धर्मपत्नी श्रीमती विद्या देवी, संजय गुप्ता, धनंजय गुप्ता, रंजय गुप्ता, चुन्नी लाल गुप्ता, रतन गुप्ता, तेजनारायण प्रसाद, काले सरदार, मन्नू, प्रवीण गुप्ता, धनपत जैन, श्रवण पोद्दार सहित नगर परिषद के प्रतिनिधि, पार्षद एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के पुनर्स्थापन एवं सौंदर्यीकरण से स्टेशन रोड स्थित यह स्थल अब खगड़िया की पहचान को और मजबूत करने के साथ स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों की गौरवशाली गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close