
तिरंगे की शान में रंगा खगड़िया नगर परिषद परिसर… सभापति अर्चना कुमारी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज…
तिरंगे की शान में रंगा खगड़िया नगर परिषद परिसर… सभापति अर्चना कुमारी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर परिषद खगड़िया कार्यालय परिसर में नगर सभापति अर्चना कुमारी ने विधिवत झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो गया। इस अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने गौरवशाली इतिहास, वीरों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश ने विकास के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित किए हैं। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने शहर और समाज को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं विकसित बनाने में पूरी निष्ठा के साथ योगदान दें।
नगर परिषद खगड़िया शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। नगर सभापति ने नगर परिषद के सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों से पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और नगर परिषद कर्मियों के सामूहिक प्रयास से ही शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। कार्यक्रम में सशक्त स्थायी समिति के सभी सदस्य, सभी वार्ड पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी, कनीय अभियंता एवं नगर परिषद के सभी कर्मी उपस्थित रहे। झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





