80वें स्वतंत्रता दिवस पर श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में शान से लहराया तिरंगा…डॉक्टर, नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से कर रहे देश की सेवा : डॉ. एस विवेकानंद

80वें स्वतंत्रता दिवस पर श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में शान से लहराया तिरंगा…डॉक्टर, नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से कर रहे देश की सेवा : डॉ. एस विवेकानंद

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. स्वामी विवेकानंद एवं प्राचार्य डॉ. उमाशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर कॉलेज के चिकित्सक, शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. स्वामी विवेकानंद ने कहा कि जिस प्रकार भारतीय सेना देश की सीमाओं की रक्षा करती है, उसी प्रकार डॉक्टर, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से देशवासियों की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उमाशंकर सिंह ने कहा कि हम जिस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, उसमें ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए देश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में शिखर पर ले जाना हम सभी का संकल्प होना चाहिए। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि हमें केवल अपने अधिकारों की बात नहीं करनी चाहिए, बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति भी संकल्पित रहना चाहिए। उन्होंने देश के शहीदों को नमन करते हुए ‘शहीदों की जय’ और ‘जय हिंद’ के उद्घोष के साथ देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण भाव-विभोर हो उठा। इस अवसर पर सीनियर डॉक्टर ज्ञान भूषण, डॉ. अर्जुन प्रसाद सहित दर्जनों चिकित्सक, मेडिकल कॉलेज के शिक्षक-कर्मचारी एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का समापन देश की एकता, अखंडता और स्वस्थ भारत के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close