खगड़िया: राजेन्द्र चौक पर शान से लहराया तिरंगा… पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने दिलाया एकता का संकल्प…

खगड़िया: राजेन्द्र चौक पर शान से लहराया तिरंगा… पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने दिलाया एकता का संकल्प…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ शहर के हृदयस्थल डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चौक पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के वातावरण में मनाया गया। समारोह में एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद समारोह की मुख्य अतिथि जदयू की पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने शान से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया। इस दौरान स्वतंत्रता आंदोलन के वीर सपूतों, महापुरुषों एवं वीर बलिदानियों के सम्मान में गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। समारोह की अध्यक्षता स्थानीय नगर समाजसेवी अमित कुमार प्रिंस ने की, जबकि मंच संचालन जदयू जिला प्रवक्ता सह जिला नागरिक परिषद सदस्य आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने जिलावासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों एवं वीर बलिदानियों को शत-शत नमन करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाए रखने के लिए समाज को विभाजनकारी एवं नकारात्मक शक्तियों का डटकर मुकाबला करना होगा। तभी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का वास्तविक सम्मान कायम रह सकेगा। उन्होंने अपने विधायक कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भी वे क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। सेवा की कोई सीमा नहीं होती और विकास कार्यों का कोई जाति या धर्म नहीं होता। जनसेवा ही उनका संकल्प है और जनता के सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़ा रहना उनका दायित्व है।

पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने खगड़िया वासियों से आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता को और मजबूत बनाने की अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। वहीं जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों, वीर बलिदानियों एवं राष्ट्रनायकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई—आपस में सब भाई-भाई की भावना को मजबूत कर यदि हम सामाजिक एकता और भाईचारे के स्तंभों को सशक्त बनाए रखें, तो उन्नत खगड़िया, विकसित बिहार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को कोई ताकत नहीं रोक सकती।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों, संविधान के मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति संकल्प दोहराने का दिन भी है। आज जरूरत है कि समाज का प्रत्येक वर्ग आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाए। समारोह में युवा जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट साम्वीर यादव, डॉ. अंजली यादव, अधिवक्ता सम्यकवीर, जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार यादव, स्थानीय व्यवसायी उज्ज्वल कुमार, अर्जुन जैन, ईं. क्याम उद्दीन, नाई समाज के जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर, जदयू नेत्री पार्वती देवी, वकील यादव, हरेराम यादव, तरुण सिंह एवं राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close