
आजादी के जश्न में ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स ट्रस्ट ने रचा मानवता का इतिहास… विधायक बबलू मंडल समेत 60 रक्तवीरों ने रक्तदान कर दिया जिंदगी बचाने का संदेश…
आजादी के जश्न में ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स ट्रस्ट ने रचा मानवता का इतिहास… विधायक बबलू मंडल समेत 60 रक्तवीरों ने रक्तदान कर दिया जिंदगी बचाने का संदेश…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खगड़िया शहर स्थित अग्रसेन भवन में ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स ट्रस्ट के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खगड़िया सदर विधायक श्री बबलू कुमार मंडल समेत कुल 60 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सामाजिक सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों, IMA एवं IDA के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा फीता काटकर रक्तदान शिविर के उद्घाटन के साथ हुई। इसके बाद खगड़िया सदर विधायक श्री बबलू कुमार मंडल, नगर परिषद खगड़िया की चेयरमैन श्रीमती अर्चना कुमारी, सांसद प्रतिनिधि श्री पवन जायसवाल, लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष श्री मनीष कुमार, ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. जैनेन्द्र नाहर, सचिव श्री नवीन गोयनका, IMA अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, सचिव डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. राकेश कुमार, शिक्षक नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री मनीष सिंह सहित शहर के कई गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर खगड़िया सदर विधायक श्री बबलू कुमार मंडल ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। वहीं, नगर परिषद खगड़िया की चेयरमैन श्रीमती अर्चना कुमारी का ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स ट्रस्ट की ओर से शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने ट्रस्ट के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जैसे कार्य समाज को जोड़ने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। टाउन थाना के इंस्पेक्टर श्री राकेश कुमार गुप्ता ने रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे कार्यों से सेवा और मानवता की भावना मजबूत होती है। ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. जैनेन्द्र नाहर ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने स्वस्थ लोगों से नियमित रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की, ताकि किसी जरूरतमंद को रक्त के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम में ट्रस्ट की कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष श्री प्रणव प्रभात, श्री संतोष कुमार गोलू, कोषाध्यक्ष श्री मिरगांक कुमार, संस्थापक श्री मनीत सिंह ‘मन्नू’, सदस्य श्री विकास कुमार, श्री रोहित चमरिया, श्री विनीत फोगला, श्री अमित बजाज, श्री साकेत जालान, श्री रोशन तुलस्यान, श्री अमित अनुराग सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स ट्रस्ट का उद्देश्य
ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना, स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना, रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना तथा रक्त की कमी के कारण किसी व्यक्ति की जान न जाए, इसके लिए निरंतर प्रयास करना है। ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कर युवाओं एवं आम लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया जाता है।
रक्तदान महादान है—आपका एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





