मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त ने फहराया तिरंगा….खगड़िया में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त ने फहराया तिरंगा….खगड़िया में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खगड़िया जिले में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय स्थित जेएनकेटी मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित हुआ, जहां आयुक्त मुंगेर प्रमंडल, श्री प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मुख्य समारोह में मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त, जिलाधिकारी खगड़िया श्री विक्रम विरकर, पुलिस अधीक्षक श्री भानु प्रताप सिंह, सदर विधायक श्री बबलू कुमार मंडल, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना कुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी, कर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  इसके बाद पुलिस एवं सशस्त्र बलों की विभिन्न टुकड़ियों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की तथा आयुक्त महोदय ने परेड की सलामी ली।मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए आयुक्त महोदय ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं विकास में नागरिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। संबोधन के बाद जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में श्री पप्पू डोम का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। उनका सम्मान इस बात का संदेश देता है कि प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रत्येक स्तर पर कार्यरत कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है तथा ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से किया गया कार्य सदैव सम्मान का पात्र होता है।

इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों से चयनित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान प्रशस्ति-पत्र वितरण सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

दलित-महादलित टोले में बुजुर्ग ने फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर मानसी प्रखंड अंतर्गत बलहा स्थित दलित-महादलित टोला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। जिलाधिकारी की उपस्थिति में टोले के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। स्थानीय बच्चों एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रगान में सहभागिता की। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में देशभक्ति का रंग भर दिया।

इस अवसर पर दलित-महादलित टोले के बच्चों के बीच जन्म प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी।

विभिन्न कार्यालयों में भी हुआ ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाहरणालय, डीआरडीए, अनुमंडल कार्यालय, पुलिस केंद्र सहित जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में भी पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस प्रकार खगड़िया में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा, सामाजिक समरसता और उत्कृष्ट कार्यों के सम्मान का संदेश देते हुए गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close