खगड़िया जदयू जिला कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा…जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने किया ध्वजारोहण…राष्ट्रगान के साथ शहीदों को किया नमन

खगड़िया : जदयू के प्रधान जिला कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा…जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने किया ध्वजारोहण…राष्ट्रगान के साथ शहीदों को किया नमन

खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार को चंद्रनगर, रांको स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रधान जिला कार्यालय परिसर में पूरे उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सक्रिय साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जदयू के प्रधान जिला कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने विधिवत रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गर्व और गौरव का दिन है। देश की आजादी के लिए वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों ने जो त्याग और बलिदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जदयू कार्यकर्ता जनसेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में अशोक कुमार सिंह, चंदन कश्यप, मनोज कुमार सिंह, केदार सिंह पटेल, पंकज कुमार पटेल, प्रभाकर चौधरी, नीलम वर्मा, राका सहाय, पंकज कुमार गुप्ता, राजीव रंजन, धर्मेंद्र महतो, सावन कुमार, मो. फिरदोस आलम, संजय जायसवाल, भविष्य कुमार सिंह, निर्मला कुमारी, वीना पासवान, ममता जायसवाल, पार्वती देवी, गीता कुमारी, वंदना भारती, राम उदगार महतो, दिलीप कुमार पोद्दार, सुबोध यादव, मो. नासिर इकबाल, सुनील कुमार पटेल, शंभू झा, दीपक सिन्हा, चंदेश्वरी राम, कमल किशोर पटेल, मो. शाहबुद्दीन, कमल कुमार पटेल, मो. ग्यास उद्दीन, गुरदेव कुमार, पुलकित गोस्वामी, अशोक कुमार, कर्मवीर कुमार, मिराज हुसैन, अविनाश कुमार, जितेंद्र कुमार, विराट पटेल, प्रभात कुमार, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, डॉ. कौशल कुमार, सुनील कुमार, पप्पू देव, अनिल सिंह, मो. मोइजुद्दीन, रौशन कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, रामप्रकाश सिंह, मायाराम मंडल, रामप्रवेश यादव, मिथलेश सिंह, राजेश सिंह, नीतीश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, घनश्याम महतो, राकेश कुमार चौधरी, राजनीति प्रसाद सिंह, विनय कुमार, खरग कुमार विजय, रामविलास महतो, बमशंकर पटेल, जितेंद्र पटेल, कृष्णमोहन सिंह, रवींद्र कुमार पोद्दार, धनिक लाल दास, सुनील सिंह, इम्तियाज खान, अनिल कुमार जायसवाल, विकास चंद्र मिश्रा, अरविंद कुमार शर्मा, चेतन कुमार, हेमांशु कुमार, करण कुमार, अनिल कुमार मेहता, डॉ. कंचन पटेल, हरिकृष्ण राम, प्रमोद कुमार चौरसिया, जवाहर सिंह, हरिचरण चंद्रवंशी, हिम्मत वर्मा, राजीव कुमार, घनश्याम सिंह, मृत्युंजय कुमार, शुभम कुमार, आलोक कुमार, प्रतीक भारती, सौवम कुमार, विमल कुमार, सुमन कुमार, रितेश कुमार, ओमकार पटेल, हयाज अहमद, धर्मेंद्र पासवान, बेचैन सदा, हर्षवर्धन कुशवाहा, राजवर्धन कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में जद(यू) के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरा कार्यालय परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से गूंज उठा। सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close