खगड़िया: डॉ. सलील के आत्मीय स्वागत से अभिभूत हुईं प्रीति शेखर… हृदय से जताया आभार

खगड़िया: डॉ. सलील के आत्मीय स्वागत से अभिभूत हुईं प्रीति शेखर… हृदय से जताया आभार

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/भाजपा बिहार की प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता, भागलपुर नगर निगम की लगातार चौथी बार निर्वाचित निगम पार्षद एवं पूर्व उप महापौर तथा राष्ट्रीय संयोजक (कैम्प बिहार) प्रीति शेखर के खगड़िया आगमन पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सलिल ने उनका आत्मीय स्वागत किया। डॉ. सलिल ने अपने पेट्रोल पंप स्थित कार्यालय में प्रीति शेखर का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत सहित पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रीति शेखर से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। प्रीति शेखर ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से डॉ. सलिल द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने खगड़िया में मिले स्नेह, सम्मान और आत्मीयता के प्रति कृतज्ञता जताई। मुलाकात के दौरान भाजपा संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा जनसरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। पार्टी नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रीति शेखर के खगड़िया आगमन को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। प्रीति शेखर भाजपा में प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व संभाल रही हैं। वह प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता के साथ-साथ भागलपुर नगर निगम की लगातार चौथी बार निगम पार्षद हैं। वह पूर्व उप महापौर भी रह चुकी हैं तथा ‘कैम्प बिहार’ की राष्ट्रीय संयोजक के रूप में भी दायित्व निभा रही हैं।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close