पटना: सीएम सम्राट चौधरी से मिले जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव व पूर्व विधायक रणवीर यादव… खगड़िया के विकास और जिला परिषद की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

पटना: सीएम सम्राट चौधरी से मिले जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव व पूर्व विधायक रणवीर यादव… खगड़िया के विकास और जिला परिषद की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा…

खगड़िया के विकास को गति देने, जनहित के मुद्दों के समाधान एवं पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखे महत्वपूर्ण विषय

पटना -खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव एवं पूर्व विधायक रणवीर यादव ने गुरुवार ( 13 अगस्त 2026) को मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान खगड़िया जिले के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। जनहित से जुड़े मुद्दों, विकास योजनाओं को गति देने तथा पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। भेंट के दौरान कैमूर एवं बक्सर सहित प्रदेश में जिला परिषद से संबंधित विभिन्न असुविधाओं एवं समस्याओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। इन समस्याओं के समाधान तथा जिला परिषदों के बेहतर संचालन को लेकर सकारात्मक एवं रचनात्मक विचार-विमर्श हुआ। मालूम हो कि जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव एवं पूर्व विधायक रणवीर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ हुई चर्चा जनहित और विकास की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रही। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण से खगड़िया सहित अन्य जिलों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा जिला परिषद एवं पंचायती राज संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल होगी। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर तक विकास की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय निकायों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री के साथ हुई यह मुलाकात इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close